May 2026 में धुरंधर 2 का गुरूर तोड़ने आ रही ये फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगी पैसों की बारिश

Upcoming movies in May 2026: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है। इसके बाद अक्षय कुमार की मूवी भूत बंगला ने भी मोटी कमाई की। बता दें कि अब मई के महीने में बॉलीवुड की एक से एक फिल्में रिलीज होने वाली है। इन मूवीज पर सभी की नजरें टिकी हुई है।

Authored by: कुमार सरसUpdated Apr 24 2026, 15:51 IST
मई में धमाका करने वाली है ये 6 फिल्मेंImage Credit : Instagram01 / 07

मई में धमाका करने वाली है ये 6 फिल्में

Upcoming movies in May 2026: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा दिया है। इसके बाद अक्षय कुमार की भूत बंगला ने भी अच्छी कमाई की। अब सभी की नजरें मई 2026 के महीने पर टिकी हुई हैं, क्योंकि इस महीने बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इनमें कई बड़ी फिल्में शामिल हैं, जिनके लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मई में आने वाली इन फिल्मों पर बॉक्स ऑफिस का पूरा दबाव होगा और फैंस को उम्मीद है कि ये फिल्में भी धुरंधर 2 और भूत बंगला की तरह सफल होंगी। आइए जानते हैं मई 2026 की उन टॉप फिल्मों के बारे में, जो दर्शकों का मनोरंजन करने वाली हैं।

राजा शिवाजीImage Credit : Instagram02 / 07

राजा शिवाजी

रितेश देशमुख की मोस्ट अवेटेड पीरियड ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब है। फिल्म 1 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। खास बात तो ये है कि फिल्म में सलमान खान कैमियो भी करने वाले हैं।

बंदर Image Credit : Instagram03 / 07

बंदर

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्म बंदर को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस मूवी को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में खूब प्यार दिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म 22 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

चांद मेरा दिल Image Credit : Instagram04 / 07

चांद मेरा दिल

करण जौहर की फिल्म 'चांद मेरा दिल' में अनन्या पांडे और लक्ष्य नजर आने वाले हैं। इन दोनों को साथ देखने के लिए फैंस अपनी पलके बिछाए बैठे हैं। लोगों का ये मानना है कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है।

गबरूImage Credit : Instagram05 / 07

गबरू

सनी देओल की की अगली फिल्म 'गबरू' 8 मई, 2026 को रिलीज होने वाली है। हालांकि हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि इस मूवी की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। अब सभी लोग ऑफिशियल डेट का इंतजार कर रहे है।

एक दिनImage Credit : Instagram06 / 07

एक दिन

इस लिस्ट में फिल्म एक दिन का नाम शामिल है। जुनैद खान और साई पल्लवी की अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'एक दिन' 1 मई को रिलीज होने वाली है।

​पती पत्नी और वो दो ​Image Credit : Instagram07 / 07

​पती पत्नी और वो दो ​

पती पत्नी और वो दो का पहला गाना हाल ही में रिलीज हुआ। फिल्म में आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान समेत कई स्टार्स नजर आने वाले हैं। फिल्म 15 मई को रिलीज होने वाली है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!