Top 7 TV Gossips: 'बिग बॉस 19' का हिस्सा बनेगी TV की 'झनक', इस दिन आएगा 'परिणीति' का आखिरी एपिसोड

Top 7 TV Gossips 7 August, 2025: टीवी का गलियारा रोज की तरह आज भी बड़ी खबरों से भरा हुआ है। जहां एक तरफ हिबा नवाब ने 'बिग बॉस 19' को लेकर चुप्पी तोड़ी है। वहीं दूसरी ओर 'परिणीति' के आखिरी एपिसोड की रिलीज डेट सामने आ गई है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Aug 7 2025, 16:19 IST
7 अगस्त से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरेंImage Credit : Instagram01 / 08

7 अगस्त से जुड़ी टीवी की 7 बड़ी खबरें

Top 7 TV Gossips 7 August, 2025: टीवी की दुनिया हमेशा ही बड़ी खबरों से भरी रहती है। आज भी हिबा नवाब और रिद्धी डोगरा जैसे स्टार्स तो चर्चा में हैं ही, साथ ही 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' और 'परिणीति' जैसे सीरियल्स भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। जहां एक तरफ हिबा नवाब ने 'बिग बॉस 19' को लेकर चुप्पी तोड़ी है। वहीं दूसरी ओर 'परिणीति' के आखिरी एपिसोड की रिलीज डेट सामने आ गई है। तो चलिए एक नजर डालते हैं आज से जुड़ी बड़ी खबरों पर-

'गुम है किसी के प्यार में' कास्ट का हुआ री-यूनियनImage Credit : Instagram02 / 08

'गुम है किसी के प्यार में' कास्ट का हुआ री-यूनियन

​'गुम है किसी के प्यार में' सीजन 3 के लीड कलाकार परम सिंह, वैभवी हंकारे और सनम जौहर हाल ही में एक साथ नजर आए। सनम जौहर ने अपने री-यूनियन से जुड़ी तस्वीरें भी साझा की हैं, जिसमें तीनों की खुशी सातवें आसमान पर दिखाई दी। सनम जौहर, परम सिंह और वैभवी हंकारे को साथ देखकर फैंस भी बेहद खुश दिखे। (फोटो क्रेडिट- सनम जौहर इंस्टाग्राम)​

पैपराजियों ने ली  श्रद्धा आर्या के बच्चों की तस्वीरें, अब एक्ट्रेस ने किया ये अनुरोधImage Credit : Instagram03 / 08

पैपराजियों ने ली श्रद्धा आर्या के बच्चों की तस्वीरें, अब एक्ट्रेस ने किया ये अनुरोध

​श्रद्धा आर्या अपने पति और दोनों जुड़वा बच्चों के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं। उन्होंने पैपराजियों को बच्चों की तस्वीरें लेने से रोकने की बहुत कोशिश की। वहीं अब इंस्टाग्राम स्टोरी में श्रद्धा आर्या ने लिखा, "मैं पैपराजियों से अनुरोध करती हूं, जिन्होंने मेरे बच्चों की तस्वीरें ली हैं एयरपोर्ट पर, उन्हें ऑनलाइन पोस्ट मत कीजिएगा। ये चीजें गलती से हुई हैं। मैं सम्मानपूर्वक सबसे अपने बच्चों की निजता के लिए अनुरोध करती हूं, क्योंकि मैंने अभी उन्हें जनता के सामने लाने का फैसला नहीं किया है। मुझे समझने के लिए शुक्रिया।" (फोटो क्रेडिट- विरल भयानी इंस्टाग्राम)​

हिबा नवाब को मिला 'बिग बॉस 19' का ऑफरImage Credit : Instagram04 / 08

हिबा नवाब को मिला 'बिग बॉस 19' का ऑफर

​टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिबा नवाब को लेकर खबर है कि उन्हें 'बिग बॉस 19' के लिए अप्रोच किया गया है। लेकिन एक्ट्रेस ने अब इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। हिबा नवाब ने कहा, "नहीं मैं जाहिर तौर पर बिग बॉस नहीं कर रही हूं।" (फोटो क्रेडिट- हिबा नवाब इंस्टाग्राम)​

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में होगी सुवर्णा झा की वापसी?Image Credit : Instagram05 / 08

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में होगी सुवर्णा झा की वापसी?

​'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के शुरू होने के बाद पिछले सीजन के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच ये अटकलें भी लगने लगीं कि शो में सुवर्णा झा की वापसी हो सकती है। हालांकि शो से जुड़े सूत्रों ने अटकलों को साफ करते हुए कहा, "तृप्ति की वापसी की बातें पूरी तरह से गलत हैं, क्योंकि मेकर्स ने अभी तक वो ट्रैक प्लान नहीं किया है। केवल हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान जैसे पुरानी पीढ़ी के सितारे ही वापसी करेंगे। साहिल और गंगा सीजन 2 का पार्ट नहीं हैं और तृप्ति को भी वापिस लाने की जरूरत नहीं है।" (फोटो क्रेडिट- सुवर्णा झा)​

आगे बढ़ा आयशा सिंह का 'मन्नत'Image Credit : Instagram06 / 08

आगे बढ़ा आयशा सिंह का 'मन्नत'

​आयशा सिंह और अदनान खान स्टारर 'मन्नत' को लेकर खबर आ रही थी कि जल्द ही इसपर ताला लगने वाला है। लेकिन अब बताया जा रहा है कि चैनल ने इसे कुछ महीनों की मोहलत और देने का फैसला किया है। ऐसे में शो को आगे बढ़ा दिया गया है, लेकिन इसपर आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है। (फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार)​

'परिणीति' पर जल्द लगेगा तालाImage Credit : Instagram07 / 08

'परिणीति' पर जल्द लगेगा ताला

​कलर्स के चर्चित टीवी शो 'परिणीति' पर जल्द ही ताला लगने वाला है। शो का आखिरी एपिसोड 24 अगस्त को रिलीज होगा। इस बात की पुष्टि खुद 'परिणीति' के लीड एक्टर अंकुर वर्मा ने की है। (फोटो क्रेडिट- कलर्स इंस्टाग्राम)​

प्यार में सेल्फ रिस्पेक्ट खो बैठी थीं रिद्धी डोगराImage Credit : Instagram08 / 08

प्यार में सेल्फ रिस्पेक्ट खो बैठी थीं रिद्धी डोगरा

​रिद्धी डोगरा से हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सवाल किया गया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में प्यार में सबसे ज्यादा क्रेजी चीज क्या की। इसपर एक्ट्रेस ने कहा, "अपने आत्मसम्मान को भूलकर मैंने बेइंतेहा प्यार किया। तो यही चीज मैंने सबसे ज्यादा क्रेजी चीज की थी, और ऐसा नहीं करना चाहिए। ये प्यार नहीं है।" (फोटो क्रेडिट- रिद्धी डोगरा इंस्टाग्राम)​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!