Netflix Trending: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इन दिनों कई शानदार फिल्में दर्शकों का दिल जीत रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'मां बहन' को लोगों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। यही वजह है कि यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 ट्रेंड कर रही है। फिल्म की कहानी और दमदार एक्टिंग और मजेदार अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। वहीं, 'मां बहन' के अलावा भी कई ऐसी फिल्में हैं जो इन दिनों नेटफ्लिक्स पर छाई हुई हैं और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही हैं। आइए जानते हैं नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग फिल्मों के बारे में।
माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'मां बहन' हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फिल्म को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे है। यही वजह है कि ये मूवी नेटफ्लिक्स पर टॉप पर बनी हुई है।
फिल्म 29 का भी अच्छा खासा बज बना हुआ है। ये फिल्म भी हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस मूवी की कहानी को भी लोगों ने पसंद किया है।
धनुष की फिल्म कारा ने भी नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा दिया है। मूवी में धनुष एक चोर की भूमिका निभा रहे हैं जो सुधरना चाहता है। लेकिन जब एक साहूकार और बैंक उनके पिता को कर्ज के जाल में फंसा लेते हैं। फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर गर्दा उड़ा दिया है।
ऑफिस रोमांस 2026 में बनी एक अमेरिकी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन ओल पार्कर ने किया है। नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म भी छाई हुई है।
फिल्म मेग 2 द ट्रेंच को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए है। इस मूवी की कहानी जरा हटकर और जबरदस्त है। फिल्म मेग 2 द ट्रेंच को आप आज ही नेटफ्लिक्स पर देख लें।