Entertainment News Of The Day: एंटरटेनमेंट जगत के लिए आज का दिन काफी उथल-पुथल भरा रहा। सुपरस्टार यश की फिल्म एक बार फिर चर्चा में है। करीना ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया है। वहीं, बॉबी देओल अपने लुक की वजह से काफी ट्रोल हुए है। रवीना टंडन अपनी बेटी के साथ 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन पर निकली हैं। आइए दिन भर की बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।
कॉमेडियन केतन सिंह ने अपने शो मैडनेस मचाएंगे में करण जौहर की मिमिक्री की थी। फिल्म मेकर ने पोस्ट शेयर कर कहा था कि लोग कॉमेडी के नाम पर मेरा मजाक उड़ाते हैं। इसके बाद केतन सिंह ने उनसे माफी मांगी और कहा कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था।
अभिषेक बच्चन हाउसफुल 5 में नजर आएंगे। मेकर्स ने हाल ही में इस बात को कंफर्म किया है। इससे पहले अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के नाम को ऑफिशियल किया गया था।
करीना कपूर ने यश की टॉक्सिक से अपने हाथ खींच लिए हैं। एक्ट्रेस ने ऐसा कम स्क्रीन टाइम की वजह से किया है। इस फिल्म में कियारा आडवाणी और श्रुति हासन भी नजर आने वाली हैं।
टीवी एक्टर योगेश त्रिपाठी उर्फ हप्पू सिंह को आर माधवन की फिल्म ऑफर हुई है। एक्टर ने खुद इसका खुलासा किया है।
बॉबी देओल अपने लुक की वजह से सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। एक्टर का लुक देख लोग उन्हें भिखारी बुला रहे हैं।
मनोज बाजपेयी ने द फैमिली मैन 3 की शूटिंग शुरू कर दी है। एक्टर ने सेट से कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
रवीना टंडन इन दिनों अपनी बेटी राशा के साथ 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन पर गई है। एक्ट्रेस हाल ही में भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग पहुंची हैं। एक्ट्रेस भगवान शिव की भक्ति में डूबी हुई नजर आईं।
राम पोथिनेनी और संजय दत्त की फिल्म डबल इ स्मार्ट को लेकर बज बना हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का टीजर 15 मई को रिलीज हो सकता है।