बॉलीवुड सिनेमा जगत में कई ऐसे सितारे हैं जो कई ऐसे एड नहीं करते, जिसमें उनको लगता है कि ऐसा करने से उनके दर्शकों को नुकसान हो सकता है। भले उन्हें प्रोजेक्ट के लिए करोड़ो रुपये ही क्यों नहीं मिलते है। कई ऐसे सितारे है जो फेयरनेस क्रीम को बढ़ावा नहीं देना चाहते। आज हम आपको ऐसे सितारों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने एक बार में ही करोड़ों का ऑफर ठुकरा दिया था। चलिए जानते है उन सितारों की लिस्ट।
रणबीर कपूर भी इन सभी चीजों को बढ़ावा नहीं देते हैं। एक्टर को भी करोड़ो रुपये के बदले फेयरनेस क्रीम के ब्रांड ने अप्रोच किया था, लेकिन एक्टर ने इसे एक झटका में मना कर दिया।
इस लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत का नाम भी शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार फेयरनेस क्रीम के एड के लिए एक्टर को 15 करोड़ की डील मिली थी, लेकिन एक्टर ने इसे ठुकरा दिया।
स्वरा को 2015 में एक ब्रांड ने अप्रोच भी किया था लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया था। इस एड को लेकर के लिए स्वरा को मोटी फीस भी मिल रही थी, लेकिन एक्ट्रेस ने इसे करने से मना कर दिया।
साई पल्लवी साउथ की फेमस एक्ट्रेस में से हैं। साई पल्लवी जल्द ही फिल्म रामयण की सीता बनते हुए नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस के पास MBBS की डिग्री है। अक्सर साई पल्लवी नो मेकअप लुक में नजर आती है। एक्ट्रेस के सिपल अंदाज को लोग काफी पसंद करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस ने 2 करोड़ रुपये का फेयरनेस विज्ञापन ठुकरा दिया था।
कंगना रनौत ने फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन करने के लिए 2 करोड़ रुपये का ऑफर ठुकरा दिया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें बचपन से ही फेयरनेस का कॉन्सेप्ट समझ नहीं आया था।
इस लिस्ट में कल्कि केकलां का नाम भी शामिल है। एक्ट्रेस कई बार फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन को लेकर नाराजी जाहिर कर चुकी है। साथ ही एक्ट्रेस ने कई बार करोड़ो के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था।