The Traitors 2, These Stars To Make Entry In Karan Johar Show: करण जौहर के धमाकेदार शो 'द ट्रेटर' ने ओटीटी की दुनिया में जबरदस्त जगह बनाई थी। शो को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। पहले सीजन में जन्नत जुबैर से लेकर सुधांशु पांडे तक ने कदम रखा था। लेकिन इस शो में उर्फी जावेद ने जीत दर्ज की थी। वहीं अब दूसरा सीजन भी धूम मचाने के लिए तैयार है। इस शो के लिए भी अभी तक कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं, जिसमें श्वेता तिवारी से लेकर मुनव्वर फारूकी तक शामिल हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन स्टार्स पर-
मुनव्वर फारूकी पहले ही दो रियलिटी शो में जीत दर्ज कर धमाल मचा चुके हैं। वहीं अब करण जौहर के शो के लिए भी उनका नाम सामने आ रहा है। अगर वह इसका हिस्सा बनते हैं तो फैंस की खुशी सातवें आसमान पर होगी।
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने भी 'बिग बॉस 4' में जबरदस्त गेम खेलते हुए जीत दर्ज की थी। श्वेता तिवारी का नाम "द ट्रेटर्स 2' के लिए भी सामने आ रहा है, जिससे फैंस बेहद खुश हैं।
मशहूर एक्टर दलीप ताहिल ने सालों तक अपनी फिल्मों से लोगों का मनोरंजन किया है। लेकिन अब उनका नाम 'द ट्रेटर्स 2' के लिए सामने आ रहा है। फिल्मों में तो विलेन बनकर उन्होंने खूब कोहराम मचाया है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि 'द ट्रेटर्ट 2' में उनकी मौजूदगी क्या रंग लाएगी।
'द ट्रेटर्स 2' के लिए मल्लिका शेरावत का नाम भी सामने आया है। एक्ट्रेस इस शो के साथ ओटीटी पर अपनी धमाकेदार वापसी कर सकती हैं। अगर वह शो में नजर आती हैं तो ये उनका ऐसा पहला रियलिटी शो होगा।
एल्विश यादव कई रियलिटी शोज में नजर आ चुके हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 2' से लेकर 'लाफ्टर शेफ्स 2' तक में उन्होंने जीत दर्ज की। वहीं अब 'द ट्रेटर्स 2'से नाम जुड़ते ही एल्विश यादव के फैंस का उत्साह दोगुना हो गया है।
शालिनी पासी ने अपने लग्जरी और लैविश लाइफस्टाइल के लिए खूब सुर्खियां बटोरी हैं। उन्होंने 'बिग बॉस 18' में भी बतौर मेहमान कदम रखा था। अब उन्हें 'द ट्रेटर्स 2' में देखने के लिए लोग बेताब हैं।
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' के पहले सीजन में जहां महीप कपूर ने हाथ आजमाया था। वहीं अब उनके पति व बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर का नाम सीजन 2 के लिए सामने आ रहा है।
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक भी कई रियलिटी शोज में अपनी जीत का परचम लहरा चुकी हैं। 'द ट्रेटर्स 2' से नाम जुड़ते ही उनके फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है।
अभिषेक मल्हान ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' में रहते हुए लोगों का खूब दिल जीता था। हालांकि वह शो में जीत नहीं पाए। लेकिन अब 'द ट्रेटर्स 2' के लिए नाम सामने आते ही उनके फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। वे उन्हें शो में देखने के लिए बेताब हैं।
रिया चक्रवर्ती ने 'रोडीज' में बतौर टीम लीडर अपनी धाक जमाई थी। उनकी टीम ने शो में जीत भी दर्ज की थी। वहीं अब 'द ट्रेटर्स 2' के लिए रिया चक्रवर्ती का नाम सामने आ रहा है।
पारुल गुलाटी एक एक्ट्रेस के साथ-साथ बिजनेसवुमन भी हैं। पारुल गुलाटी को आखिरी बार 'किस किस को प्यार करूं 2' में देखा गया था। अब वह 'द ट्रेटर्स 2' में भी नजर आ सकती हैं।
आदित्य कुलश्रेष्ठ स्टैंडअप कॉमेडियन हैं, जिन्हें कुल्लू के नाम से भी जाना जाता है। आदित्य कुलश्रेष्ठ भी 'द ट्रेटर्स 2' में बतौर ट्रेटर एंट्री कर सकते हैं। अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि शो में वह अपने अंदाज से क्या धमाल मचाते हैं।