Tamannaah Bhatia's Love-Life: साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में तहलका मचा चुकीं तमन्ना भाटिया हमेशा से अपनी लव-लाइफ के चलते सुर्खियां बटोरती रही हैं। काफी सालों पहले तमन्ना भाटिया को लेकर खबरें थी कि उनका फेमस इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली के साथ रिशत रहा है। इन खबरों पर तमन्ना भाटिया ने चुप्पी तोड़कर असली सच्चाई बता दी है। इस बारे में जानने से पहले आइए तमन्ना भाटिया की अफेयर की लिस्ट पर डालते हैं एक नजर...
तमन्ना भाटिया ने विराट कोहली के साथ एक विज्ञापन शूट किया था। इस शूट के बाद से ही लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि तमन्ना और विराट एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि सालों बाद अब तमन्ना ने इन अफवाहों को गलत बताया है। एक्ट्रेस ने कहा कि वो एक एक ऐड शूट था और कुछ नहीं। (Pic Credit: Instagram/virat.kohli/)
कई बार मीडिया में तमन्ना भाटिया को लेकर ऐसी भी खबरें सामने आई थीं कि वो पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक से शादी करने वाली हैं। हालांकि इन अफवाहों पर भी तमन्ना ने बताया कि इनमें कोई सच्चाई नहीं है। इंटरनेट पर तो लोगों ने तमन्ना की शादी अब्दुल रज्जाक से करा ही दी थी। (Pic Credit: X)
तमन्ना भाटिया ने बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा को डेट किया था। यह कोई अफवाह नहीं बल्कि एकदम सच है। काफी समय तक एक-साथ रहने के बाद अचानक ऐसा क्या हुआ कि दोनों के रास्ते अलग हो गए। दोनों का काफी समय पहले ब्रेकअप हो गया है। (Pic Credit: Instagram/itsvijayvarma/)
विजय वर्मा से ब्रेकअप होने के बाद तमन्ना भाटिया की लव-लाइफ एकदम खाली पड़ी है। अभी तक एक्ट्रेस के दिल पर किसी ने भी दस्तक नहीं दी है। (Pic Credit: Instagram/tamannaahspeaks/)
तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी लव-लाइफ से ज्यादा प्रोफेशनल लाइफ पर फोकस कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तमन्ना के पास इस समय कई बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स भी हैं। (Pic Credit: Instagram/tamannaahspeaks/)
अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म 'रेड 2' में तमन्ना भाटिया को एक स्पेशल डांस नंबर करते हुए देखा गया है। इस गाने का नाम 'नशा' था। (Pic Credit: Instagram/tamannaahspeaks/)