Tabu's Upcoming Movies: 90 के दशक की टॉप अदाकाराओं में से एक तब्बू आज भी फिल्मी दुनिया में खूब एक्टिव हैं। हाल ही में तब्बू ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से यह कन्फर्म कर दिया है कि वो नागार्जुन के साथ फिल्म 'किंग 100' करने जा रही है। इस मूवी की शूटिंग भी एक्ट्रेस ने शुरू कर दी है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको तब्बू की 4 अपकमिंग फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करती दिखाई देंगी। आइए देखें ये लिस्ट...
'क्रू' की सफलता के बाद मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट को बनाने की पूरी प्लानिंग कर ली है। इस समय स्क्रिप्ट पर काम जारी है। फिल्म को इस साल शुरू किया जा सकता है।
तब्बू को पैन-इंडिया मूवी 'स्लम डॉग - 33 टेम्पल रोड' में देखा जाएगा। इस मूवी में तब्बू के साथ लीड रोल में साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति नजर आएंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'दृश्यम 3' में तब्बू को अहम रोल में देखा जाएगा। यह मूवी साल 2026 में ही रिलीज होने जा रही है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू ने लगभग 28 सालों के बाद साउथ एक्टर नागार्जुन के साथ फिल्म 'किंग 100' करने का निर्णय लिया है। इस मूवी की शूटिंग तब्बू ने शुरू कर दी है।
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' में भी तब्बू को अहम भूमिका ऑफर हुई। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई करने में लगी हुई है।