Year Ender 2024: चंद महीनों में ही टाइटैनिक की तरह डूब गए ये 7 TV शोज, मेकर्स को लगाया करोड़ों का चूना

Year Ender 2024 These 7 TV Shows Off Air In Few Years: टीवी के कई सीरियल्स ऐसे हैं जो इस साल रिलीज तो हुए, लेकिन टीआरपी की रेस में फुस्स साबित हुए। ऐसे में उन्हें चंद महीनों में ही बंद करना पड़ा। इस लिस्ट में सुहागन चुड़ैल से लेकर 'मिश्री' तक का नाम शामिल है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Dec 10 2024, 15:00 IST
चार महीने भी सही से नहीं चल पाए ये टीवी शोजImage Credit : Instagram01 / 08

चार महीने भी सही से नहीं चल पाए ये टीवी शोज

Year Ender 2024 These 7 TV Shows Off Air In Few Years: टीवी के कई सीरियल्स ऐसे हैं जो सालों-साल छोटे पर्दे पर कब्जा जमाए बैठे हुए हैं। लेकिन कुछ टीवी शोज ऐसे भी रहे हैं जो चार महीने भी मुश्किल से ही चल पाए। इस आर्टिकल के जरिए आज हम आपको उन टीवी शोज से रूबरू कराएंगे, जो साल 2024 में बुरी तरह फ्लॉप हुए। इन टीवी शोज के चक्कर में मेकर्स का पैसा भी बुरी तरह डूब गया। इस लिस्ट में 'सुहागन चुड़ैल' से लेकर 'मिश्री' तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन शोज पर-

चांद जलने लगा (Chaand Jalne Laga)Image Credit : Instagram02 / 08

चांद जलने लगा (Chaand Jalne Laga)

विशाल आदित्य सिंह और कनिका मान स्टारर 'चांद जलने लगा' भी कुछ ही महीनों में बंद हो गया। ये टीवी शो अक्टूबर 2023 में शुरू हुआ था, लेकिन फरवरी 2024 में इसकी दुकान बंद हो गई।

मीठा खट्टा प्यार हमारा (Meetha Khatta Pyaar Humara)Image Credit : Instagram03 / 08

मीठा खट्टा प्यार हमारा (Meetha Khatta Pyaar Humara)

अविनाश मिश्रा स्टारर 'मीठा खट्टा प्यार हमारा' भी टीवी पर बुरी तरह फ्लॉप हुआ। इसकी कहानी अच्छी थी, लेकिन ये ज्यादा दिन छोटे पर्दे पर नहीं टिक पाया। मई में शुरू हुआ ये शो जुलाई में बंद हो गया।

प्रचंड अशोक (Prachand Ashok)Image Credit : Instagram04 / 08

प्रचंड अशोक (Prachand Ashok)

टीवी एक्टर अदनान खान और एक्ट्रेस मल्लिका सिंह स्टारर 'प्रचण्ड अशोक' भी छोटे पर्दे पर फ्लॉप रहा। हैरत की बात तो यह है कि ये शो मुश्किल से एक महीने ही छोटे पर्दे पर टिक पाया।

मिश्री (Mishri)Image Credit : Instagram05 / 08

मिश्री (Mishri)

मेघा चक्रवर्ती, श्रुति बिष्ट और नमिश तनेजा स्टारर 'मिश्री' की कहानी लोगों को कॉपी लगी। दर्शकों का कहना था कि इसकी कहानी स्टार प्लस पर आने वाले 'इमली' जैसी है। बता दें कि ये शो कुछ ही महीनों में बंद हो गया।

पुकार: दिल से दिल तकImage Credit : Instagram06 / 08

पुकार: दिल से दिल तक

सायली सालुंखे स्टारर 'पुकार: दिल से दिल तक' सोनी टीवी पर शुरू हुआ था। ये दो बहनों की कहानी थी, जो बचपन में अलग हो गई थीं। इस शो ने सुर्खियां तो बटोरीं, लेकिन ये ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया।

आईना: रूप नहीं हकीकत भी दिखाएImage Credit : Instagram07 / 08

आईना: रूप नहीं हकीकत भी दिखाए

निहारिका चौकसे स्टारर 'आईना: रूप नहीं हकीकत भी दिखाए' कुछ ही दिनों में छोटे पर्दे पर फ्लॉप हो गया। इस शो में दोनों की जोड़ी तो कमाल थी, लेकिन इसकी कहानी दर्शकों को खास समझ नहीं आई।

सुहागन चुड़ैल (Suhaagan Chudail)Image Credit : Instagram08 / 08

सुहागन चुड़ैल (Suhaagan Chudail)

मई में शुरू हुआ निया शर्मा स्टारर 'सुहागन चुड़ैल' 2 अक्टूबर को बंद हो गया। भूत प्रेत पर आधारित इस शो ने सुर्खियां तो खूब बटोरीं, लेकिन टीआरपी की परीक्षा में खरा नहीं उतर पाया। ऐसे में इस टीवी शो को कुछ ही महीनों में बंद करना पड़ा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!