बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) आए दिन चर्चा में रहती हैं। सुहाना खान उन स्टार किड्स में से एक हैं, जो हमेशा से ही अपने पिता की तरह एक्टर बनना चाहती हैं। इतना ही नहीं सुहाना खान ने खुद को परफेक्ट दिखाने के लिए डायलॉग्स बोलने की खूब प्रैक्टिस करती रहती हैं। सुहाना खान उन हस्तियों में से एक हैं, जिन्होंने बहुत कम उम्र में करोड़ों रुपये कमाए हैं। तो चलिए जानते हैं सुहाना खान की नेटवर्थ कितनी है और उनकी कमाई का जरिया क्या है।
सुहाना खान वैसे तो करोड़ों रुपये की मालकिन हैं। GQ की रिपोर्ट के मुताबिक सुहाना खान की नेटवर्थ 13 करोड़ रुपये बताई जाती है। सुहाना खान सबसे ज्यादा कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट से करती हैं।
सुहाना खान वैसे तो कई ब्रांड्स से जुडी हैं, जिनमें Adidas Originals, LUX, Maybelline New York और Tira Beauty जैसे बड़े-बड़े शामिल हैं। इन ब्रांड्स से सुहाना खान को तगड़ी इनकम होती है।
बताया जाता है कि सुहाना खान ने रियल स्टेट में भी काफी पैसा इन्वेस्ट किया हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की माननें तो सुहाना खान के पास अलीबाग में 12 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत का फार्महाउस है।
सुहाना खान फिल्म 'द आर्चीज' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। इस मूवी में उनकी एक्टिंग को फैन्स ने काफी पसंद किया था।
सुहाना खान को आने वाले दिनों में पिता शाहरुख खान के साथ पहली बार फिल्म 'किंग' के माध्यम से स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए देखा जाएगा। इस मूवी का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं।