DDLJ Cast Then And Now: 30 सालों में इतनी बदल गई काजोल की 'छोटी बहन', एक सितारे ने दुनिया को कहा अलविदा

DDLJ Star Cast 30 Years: शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट फिल्म दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे ने बड़े पर्दे पर अपने 30 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास रिपोर्ट में हम आपको फिल्म सितारों के बारें में बताने वाले हैं वो अब क्या करते हैं और कैसे दिखते हैं।

Authored by: अभयUpdated Oct 21 2025, 19:09 IST
इतने बदल गए 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के सितारे, देखें फोटोज01 / 08

इतने बदल गए 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के सितारे, देखें फोटोज

Dilwale Dulhania Le Jayenge Star Cast Then And Now: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और एक्ट्रेस काजोल की सुपरहिट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे को रिलीज हुए 30 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे 30 अक्टूबर 1995 को रिलीज हुई थी। अब सबके मन में फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की स्टारकास्ट अब क्या कर रही हैं। कुछ का लुक एकदम बदल गया, तो वहीं एक सितारे ने दुनिया को अलविदा कह दिया। तो चलिए जानते हैं फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की स्टारकास्ट के बारे में।

02 / 08Photo : IMDB/ DDLJ Movie

करण जौहर (Karan Johar)

फिल्म में करण जौहर (Karan Johar) ने शाहरुख खान के दोस्त रॉकी के रोल में नजर आए थे। करण जौहर का लुक अब एकदम बदल गया है। इस फिल्म के दौरान करण जौहर 23 साल के थे। अब करण जौहर एक जाने-माने फिल्म मेकर है।

03 / 08Photo : IMDB/ DDLJ Movie

​फरीदा जलाल (Farida Jalal)

एक्ट्रेस फरीदा जलाल (Farida Jalal) ने काजोल की मां लाजवंती का किरदार निभाया था। फरीदा जलाल अब बड़े पर्दे के साथ-साथ ओटीटी पर भी धमाल मचा रही हैं। फरीदा जलाल अब 76 साल की हो गईं।

04 / 08Photo : IMDB/ DDLJ Movie

अनुपम खेर (Anupam Kher)

अनुपम खेर (Anupam Kher) ने फिल्म में धर्मवीर मल्होत्रा का रोल निभाया था। अनुपम खेर का एक्टिंग का ग्रॉफ और भी ऊपर हो गया है। इस फिल्म के दौरान अनुपम खेर 40 साल के थे।

05 / 08Photo : IMDB/ DDLJ Movie

​पूजा रूपारेल (Pooja Ruparel)

एक्ट्रेस पूजा रूपारेल (Pooja Ruparel) को तो आप एकदम पहचान नहीं पाएंगे। पूजा रूपारेल ने फिल्म में काजोल की छोटी बहन के रोल निभाया था। पूजा रूपारेल बॉलीवुड में ज्यादा सफल नहीं हो पाईं।

06 / 08Photo : IMDB/ DDLJ Movie

​अमरीश पुरी (Amrish Puri)

एक्टर अमरीश पुरी (Amrish Puri) ने फिल्म में काजोल के पिता चौधरी बलदेव सिंह का रोल निभाया था। अमरीश पुरी अब इस दुनिया में नहीं हैं। अमरीश पुरी का साल 2005 में निधन हो गया था।

07 / 08Photo : IMDB/ DDLJ Movie

काजोल (Kajol)

एक्ट्रेस काजोल (Kajol) इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस सिमरन का रोल निभाया था। इस फिल्म के दौरान काजोल 21 साल की थी। अब काजोल बॉलीवुड पर राज करती हैं।

08 / 08Photo : IMDB/ DDLJ Movie

​शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)

एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने राज मल्होत्रा का किरदार निभाया था। इस फिल्म के दौरान शाहरुख खान की उम्र 30 साल के थे।