TV Stars Celebrates Diwali With Full Joy: दिवाली की रौनक आम लोगों से लेकर टीवी और बॉलीवुड सितारों में भी खूब देखने को मिली। हर कोई दिवाली के जश्न में चूर नजर आया। जहां दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने परिवार संग दिवाली मनाई। तो वहीं अंकिता लोखंडे ने इस त्यौहार को परिवार के साथ सेलिब्रेट किया। इससे इतर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के रोहित पुरोहित और शीना बजाज ने अपनी नन्ही सी जान के साथ पहली दिवाली मनाई। इससे जुड़ी फोटोज भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन फोटोज पर-
अंकिता लोखंडे ने ससुराल में दिवाली मनाई। एक्ट्रेस परिवार के साथ अपनी तस्वीरें भी साझा कीं, जिसमें सबकी खुशी देखने लायक रही। बता दें कि बिलासपुर जाने से पहले अंकिता और विक्की ने दिवाली पार्टी का आयोजन भी किया था।
इशिता दत्ता और वत्सल सेठ ने अपने ऑनस्क्रीन पिता अजय देवगन व एक्ट्रेस काजोल के साथ दिवाली मनाई। बता दें कि देवगन परिवार के साथ दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी है।
हितेश भारद्वाज ने पत्नी के साथ दिवाली का त्यौहार मनाया। एक्टर ने जहां 'गुम है किसी के प्यार में' में रहते हुए लोगों का खूब दिल जीता था तो वहीं आखिरी बार उन्हें 'आमी डाकिनी' में देखा गया।
सुरभि ज्योति और सुमित सुरी ने शादी के बाद दूसरी बार साथ में दिवाली मनाई। दोनों के चेहरे पर खुशी देखने लायक रही। बता दें कि बीते साल दोनों ने शादी के दो दिन बाद ही साथ में पहली दिवाली मनाई थी।
सोनारिका भदौरिया और विकास पराशर जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं। लेकिन नन्हे मेहमान के आने से पहले दोनों ने साथ में दिवाली सेलिब्रेट की। प्रेग्नेंसी में एक्ट्रेस के चेहरे का ग्लो देखने लायक रहा।
देवोलीना भट्टाचार्जी और शाहनवाज शेख के बेटे जॉय की इस साल पहली दिवाली रही। एक्ट्रेस ने अपने बेटे के साथ हर एक त्यौहार बेहद खूबसूरती से सेलिब्रेट किया।
प्रिंस नरुला और युविका चौधरी ने दिवाली के खास मौके पर अपनी नन्ही सी जान की झलक साझा की। उनकी बेटी इकलीन के साथ भी ये पहली दिवाली रही। बता दें कि हाल ही में दोनों ने बेटी का बर्थडे भी मनाया है।
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने परिवार संग धूमधाम से दिवाली मनाई। पूरा परिवार इस मौके पर एक साथ रहा और सबके चेहरे पर मुस्कुराहट देखने लायक थी।
रोहित पुरोहित और शीना बजाज ने अपनी नन्ही सी जान के साथ पहला त्यौहार मनाया है। बता दें कि एक्ट्रेस ने बीते 15 नवंबर को बेटे को जन्म दिया था। वहीं ये दिवाली दोनों के लिए बेहद खास रही।