Suhana Khan Transformation: शाहरुख खान की लाडली बेटी आज अपना 24 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। सुहाना बॉलीवुड की पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। सुहाना ने द आर्चीज से एक्टिंग डेब्यू किया था। सुहाना जल्द किंग से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन सुजोय घोष कर रहे हैं। सुहाना ने पिछले कुछ सालों में गजब का ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया है। आइए सुहाना की फोटो पर एक नजर डालते है।
सुहाना शाहरुख खान की लाडली हैं। शाहरुख अपनी बेटी के बहुत करीब हैं। एक्टर अक्सर अपने बच्चों के साथ इवेंट में नजर आते हैं।
सुहाना बचपन की फोटो में बेहद मासूम और इनोंसेट लगती हैं। सुहाना ने अपनी क्यूटनेस से फैंस का दिल जीत लिया था।
सुहाना ने अपनी स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की है। सुहाना ने अपना ग्रेजुएशन और एक्टिंग कोर्स न्यूयॉर्क से किया है।
सुहाना ने बीते सालों में अपने ड्रेसिंग स्टाइल से लेकर अपनी डाइट तक पर खास ख्याल दिया। उनका ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस को अपनी आंखों पर आंखों नहीं होता है।
सुहाना ने अपनी फिटनेस पर भी खास ध्यान दिया है। इस फोटो में वह अपनी बेस्टफ्रेंड अनन्या पांडे के साथ नजर आ रही हैं।
सुहाना की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। सुहाना को इंस्टाग्राम पर 5.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
सुहाना खान ने जोया अख्तर की द आर्चीज से डेब्यू किया है। सुहाना के अपकमिंग प्रोजेक्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।