हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने लटकों-झटकों से सबको घायल कर देती है। जब भी सपना चौधरी स्टेज पर आती है, उनको देखकर पब्लिक दीवानी हो जाती है। हरियाणवी गानों पर जब सपना चौधरी कमर हिलाती है तो लोगों की सीटियाँ नहीं रुकती। इस संडे सपना चौधरी ने स्टेज शो किया, जिसमें वह अपने देसी स्टाइल में नाचती नजर आई। आइए आपको दिखाते हैं सपना चौधरी के डांस की कुछ झलक।
सपना चौधरी के डांस को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ जुटी थी। डांस वीडियोज में देखा जा सकता है सपना चौधरी के आस-पास कितने लोग उन्हें घेरे हुए हैं।
सपना चौधरी ने स्टेज पर पूरे जोश के साथ डांस किया। डान्सर ने एनर्जी के साथ स्टेज पर पर्फॉर्म किया। सपना चौधरी के इस तड़कते-भड़कते डांस ने जनता को दीवाना बना दिया।
सपना चौधरी का यह शो छत्तीसगढ़ में था। वह इवेंट अटेन्ट करने अपनी टीम के साथ पहुंची थी। देर रात इवेंट अटेंड करने के बाद डान्सर से वहाँ से घर के लिए निकल पड़ी।
सपना चौधरी ने अपने हिट हरियाणवी गानों पर जोरदार डांस किया। जले 2, सॉलिड बॉडी, चेतक और सभी फेमस गानों पर सपना चौधरी ने कमर मटकाई। डान्सर के मूव्स ने सबको नाचने पर मजबूर कर दिया।
रात के इवेंट के लिए सपना चौधरी ने रानी पिंक कलर का सूट पहना था। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। पता न हो तो बता दें सपना चौधरी जो भी सूट स्टेज पर पहनती है। वह ट्रेंड में आ जाता है।
सपना चौधरी की माँ ने करीब 12 दिन पहले दुनिया को अलविदा कहा। 30 सितंबर 2025 को सपना चौधरी की माँ इस दुनिया से चली गई। डान्सर अपनी माँ की मौत से बेहद परेशान है।
इन दिनों सपना चौधरी का इंटरव्यू वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी पर्सनल लाइफ पर बातें करती हुई नजर आ रही है। सपना चौधरी ने इस इंटरव्यू पॉडकास्ट में अपने पति वीर साहू पर भी खुलकर बात की।