बॉलीवुड में कई सुपरस्टार्स ऐसे हैं जो करोड़ों-खरबों की दौलत के मालिक बन चुके हैं। इनके पास पैसों की कोई कमी नहीं है, फिर भी ये अपनी कंजूसी के लिए मशहूर हैं। खर्च करने में इन सितारों को इतनी परेशानी होती है कि इंडस्ट्री में इनकी कंजूसी की कहानियां अब काफी मशहूर हो चुकी हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ नाम बताने जा रहे हैं, जिनकी कंजूसी की बातें सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। ये सितारे अपनी फिल्मों में लाखों-करोड़ों कमाते हैं, लेकिन छोटी-छोटी चीजों पर भी खर्च करने से कतराते हैं।
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अपनी कंजूसी के लिए काफी चर्चा में रहती हैं। श्रद्धा कपूर ने खुलासा किया था कि वो सेल से अपने कपड़े लेती हैं। इसके अलावा भी वो कम पैसा खर्च करना पसंद करती हैं।
एक्टर सलमान खान (Salman Khan) वैसे तो काफी पैसा दान करते हैं लेकिन वो अपने लिए काफी कंजूस है। सलमान खान आज भी एक कमरे में घर में रहते हैं। कई बार सलमान खान की सोफे पर सोते हुए फोटोज भी खूब वायरल हुई हैं।
एक्टर चंकी पांडे (Chunky Panday) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। कई सितारे चंकी पांडे की कंजूसी को लेकर कहानी सुना चुके हैं। शो टू मच में भी चंकी पांडे की कंजूसी के कई किस्से खुले थे।
बॉलीवु़ड के सबसे अमीर स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की कंजूसी किसी से छुपी नहीं हैं। शाहरुथ खान काफी सोच समझकर पैसे खर्च करते हैं।
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस काजोल (Kajol) को फिल्म डायरेक्टर करण जौहर ने कंजूस का टैग दिया था। काजोल काफी बचाकर पैसा खर्च करती हैं जिसकी वजह से उन्हें कंजूस कहा जाता है।
सारा अली खान (Sara Ali Khan) को बॉलीवुड की सबसे बड़ी कंजूस एक्ट्रेस कहा जाता है। सारा बताया था कि वह पैसे बचाने के लिए 2-3 बार एक ही टी-बैग का यूज करती हैं, वैनिटी वैन के मुफ्त तौलिये इस्तेमाल करती हैं। इसके अलावा वो मारुति ऑल्टो कार चलाती हुई भी नजर आई थीं।