रॉयल-नवाबों के परिवार से ताल्लुकात रखते हैं इंडस्ट्री के ये स्टार्स, मखमल के गद्दों पर बीता है खेलते-कुदते बचपन

​बॉलीवुड इंडस्ट्री के अंदर कुछ ऐसे कलाकार भी हैं, जो आम परिवार से रिश्ता नहीं रखते। बल्कि वह एक रॉयल परिवार से आते हैं। अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड और फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाने वाले इन स्टार्स ने ऐशों-आराम की लाइफ जी रखी है। बात करें इनके परिवार की तो वह एक शाही परिवार है।

Authored by: अर्चना वशिष्ठUpdated Sep 15 2025, 15:24 IST
रॉयल परिवार से नाता रखते हैं ये स्टार्स Image Credit : Instagram01 / 07

रॉयल परिवार से नाता रखते हैं ये स्टार्स

हिन्दी सिनेमा की दुनिया चमक-धमक, मेहनत और सपनों का संगम है। यहां हर कलाकार की अपनी एक अलग कहानी होती है। कोई सामान्य परिवार से आकर स्टार बनता है, तो कोई फिल्मी विरासत को आगे बढ़ाता है। लेकिन इस इंडस्ट्री में कुछ ऐसे नाम भी हैं, जिनकी जड़ें शाही घरानों से जुड़ी रही हैं। रॉयल परिवार से आने वाले ये सितारे न सिर्फ अपनी रॉयल पर्सनैलिटी के लिए जाने जाते हैं, बल्कि पर्दे पर अपने अभिनय से भी दर्शकों का दिल जीत चुके हैं।

अदिति राव हैदरी Image Credit : Instagram02 / 07

अदिति राव हैदरी

अदिति राव हैदरी की माता और पिता दोनों ही रॉयल परिवार से ताल्लुक रखते हैं। अभिनेत्री के पिता अहसान हैदरी हैदराबाद के पूर्व प्रधानमंत्री अकबर हैदरी के पोते थे।

भाग्यश्री Image Credit : Instagram03 / 07

भाग्यश्री

भाग्यश्री महाराष्ट्र के सांगली के मराठी शाही परिवार की राजकुमारी हैं। उनका जन्म सांगली के चौथे और अंतिम राजा, महाराजा विजय सिंह राजे पटवर्धन और उनकी पत्नी,रानी राज्यलक्ष्मी पटवर्धन के यहाँ हुआ था। उनकी दो बहनें भी हैं। भाग्यश्री अपनी रॉयल लाइफ में बारे में कई बार जिक्र कर चुकी हैं।

मनीषा कोइराला Image Credit : Instagram04 / 07

मनीषा कोइराला

मनीषा कोइराला नेपाल के कोइराला राजघराने से ताल्लुक रखती हैं, जिसने नेपाल की राजनीति में भी अहम भूमिका निभाई है। अभिनेत्री के पिता और राजनेता प्रकाश कोइराला पूर्व कैबिनेट मंत्री थे, जबकि उनके दादा बिश्वेश्वर प्रसाद कोइराला और परदादा गिरिजा प्रसाद कोइराला और मातृका प्रसाद कोइराला नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

सागरिका घाटगे Image Credit : Instagram05 / 07

सागरिका घाटगे

सागरिका घाटगे कोल्हापुर के शाहू महाराज की वंशज हैं, उनके पिता विजयसिंह घाटगे कागल राजघराने से थे। अभिनेत्री की दादी सीता राजे घाटगे, इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होल्कर तृतीय की पुत्री थीं।

सैफ अली खान Image Credit : Instagram06 / 07

सैफ अली खान

सैफ अली खान को बॉलीवुड का नवाब कहा जाता है। उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी के नवाब थे। सैफ नवाबों के वंशज से आते हैं।

नसीरुद्दीन शाह Image Credit : Instagram07 / 07

नसीरुद्दीन शाह

नसीरुद्दीन शाह का जन्म नवाबों के परिवार में हुआ था। दिग्गज अभिनेता के परदादा जान-फ़िशान ख़ान एक अफ़ग़ान सरदार थे, जो आगे चलकर सरधना के नवाब बने।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!