Saif Amrita Broken Love Story: 80 के दशक में बॉलीवुड को एक जॉली नेचल की हीरोइन मिली जिसका नाम अमृता सिंह था। सनी देओल की बेताब से बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली अमृता सिंह ने जब शादी का फैसला लिया तो उनका दिल 12 साल छोटे सैफ मियां पर आया, जो 90 के दशक में बॉलीवुड में आए थे। सैफ और अमृता ने घरवालों के खिलाफ जाकर शादी की थी लेकिन इनकी शादी केवल 13 साल ही चल सकी। इनकी शादी में शुरू से ही परेशानियां थीं, जिनका नतीजा ये हुआ कि इनका तलाक हो गया। आइए आपको सैफ-अमृता की ब्रोकन लव स्टोरी के बारे में बताते हैं...
अमृता सिंह ने जब शादी करने का फैसला लिया तो वो 30 साल से ऊपर की थीं लेकिन उनके होने वाले पति सैफ अली खान केवल 21 साल के थे। सैफ के घरवालों ने इस शादी का बहुत विरोध किया लेकिन दोनों ने किसी की नहीं सुनी और शादी कर ली। इनकी शादी में बहुत कम लोग पहुंचे थे।
खबरों की मानें तो जन्म से हिन्दू अमृता सिंह ने सैफ मियां से शादी के लिए मुस्लिम धर्म तक स्वीकार कर लिया था। शादी के वक्त इन दोनों पर आशिकी का भूत सवार था, जिसके आगे जमाने ने घुटने टेक दिए थे।
सैफ अली खान और अमृता सिंह की शादी में शुरुआत से ही परेशानियां थीं। सैफ ने बताया कि अमृता बहुत ही कंट्रोलिंग थीं और कभी-कभी अब्यूसिव भी हो जाती थीं। अमृता के ऐसे व्यवहार से उन्हें लगा कि उन्होंने गलती कर दी है, जिसके बाद दोनों के बीच दूरियां आती चली गईं।
सैफ अली खान और अमृता सिंह ने शादी में 13 साल रहने के बाद तलाक ले लिया और दोनों के रास्ते अलग हो गए। इस दौरान सैफ की जिंदगी में एक विदेशी महिला थी, जिसके बाद उनके अफेयर की खबरें काफी वायरल हुईं। हालांकि जब सैफ ने दूसरी बार शादी की तो करीना का हाथ थामा, जो उनकी को-स्टार करिश्मा की छोटी बहन थीं। करीना-सैफ की शादी सफल चल रही है, जबकि अमृता सिंह आज भी सिंगल ही हैं।