रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का टीजर रिलीज होते ही दर्शक गद्गद हो गए हैं। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस महाकाव्य फिल्म का कुल बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म में भगवान राम का रोल निभा रहे रणबीर कपूर से लेकर रावण का किरदार निभाने वाले यश तक सभी कलाकारों ने भारी-भरकम फीस ली है। सुनने में आ रहा है कि रणबीर कपूर इस फिल्म के लिए अब तक की अपनी सबसे ज्यादा फीस ले रहे हैं। यश, साई पल्लवी और सनी देओल भी अपनी-अपनी भूमिकाओं के लिए तगड़ी रकम वसूल कर रहे हैं। चलिए नजर डालते हैं रामायण के स्टार कास्ट की फीस पर।
फिल्म रामायण के स्टार कास्ट की फीस को लेकर काफी चर्चा है। रणबीर कपूर इस फिल्म के दोनों पार्ट्स के लिए कुल 150 करोड़ रुपये ले रहे हैं। यानी हर पार्ट के लिए 75 करोड़ रुपये।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साई पल्लवी दोनों पार्ट्स के लिए कुल 12 करोड़ रुपये ले रही हैं। यानी हर पार्ट के लिए 6 करोड़ रुपये।
रावण का रोल निभा रहे यश दोनों पार्ट्स के लिए 100 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं। साथ ही वे फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं, इसलिए उन्हें प्रॉफिट शेयर भी मिलेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हनुमान का किरदार निभाने वाले सनी देओल दोनों पार्ट्स के लिए कुल 40 करोड़ रुपये ले रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक टीवी एक्टर रवि दुबे फिल्म रामायण के लिए 2-4 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं। वो इस मूवी में लक्ष्मण का रोल निभाने वाले हैं।