Ramayana Cast Fees: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय डायरेक्टर नितेश तिवारी फिल्म 'रामायण' को बनाने में लगे हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को मेकर्स ने तीन पार्ट में बनाने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी का बजट 835 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको रणबीर कपूर से लेकर यश सहित 'रामायण' के एक्टर्स की फीस के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए डालें एक नजर...
नितेश तिवारी की 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाने जा रहे हैं। इस मूवी को तीन पार्ट में बनाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हर पार्ट के लिए रणबीर कपूर ने 75 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। उनकी फीस लगभग 225 करोड़ रुपये रही है।
'रामायण' में लंकापति रावण के किरदार के लिए निर्माताओं ने साउथ सुपरस्टार यश को कास्ट किया है। इस फिल्म के लिए हर पार्ट के लिए यश ने 50 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। तीनों पार्ट्स के लिए यश को 150 करोड़ रुपये फीस मिली है।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' में साई पल्लवी को देवी सीता के रोल में देखा जाएगा। कथित तौर पर मेकर्स ने उन्हें 3 करोड़ रुपये दिए हैं। तीन पार्ट के लिए साई पल्लवी को 6 करोड़ रुपये सैलरी मिली है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माताओं ने फिल्म 'रामायण' में रकुल प्रीत सिंह को रावण की बहन शूर्पणखा के किरदार के लिए कास्ट किया है। रकुल प्रीत ने लगभग 1 से 2 करोड़ रुपये के बीच का अमाउंट चार्ज किया है।
'रामायण' में रवि दुबे को लक्ष्मण का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। इस मूवी को करने के लिए रवि दुबे को निर्माताओं से कथित तौर पर 2 से 4 करोड़ रुपये के बीच सैलरी मिली है।
'रामायण' फिल्म में कुणाल कपूर को भगवान इंद्र के किरदार में देखा जाएगा। इस मूवी को करने के लिए कुणाल कपूर ने भी अच्छी-खासी रकम चार्ज की है।
कुछ दिनों पहले ही सनी देओल ने कन्फर्म करते हुए बताया था कि वो 'रामायण' में राम भक्त हनुमान का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए सनी देओल को भी कथित तौर पर 20 करोड़ रुपये मिले हैं।