Ramayana Cast Fees: रणबीर-यश की फीस ने निर्माताओं का निकाला तेल, जानिए सनी-साई सहित बाकी एक्टर्स की फीस

Ramayana Cast Fees: रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' लंबे समय से चर्चा में है। इस मूवी को मेकर्स 2 पार्ट्स में रिलीज करेंगे। तो चलिए जानते हैं, 'रामायण' को करने के लिए एक्टर्स ने कितनी फीस चार्ज की है। देखें ये पूरी लिस्ट...

Authored by: ललित कुमार Updated Mar 27 2026, 13:19 IST
जानिए 'रामायण' के एक्टर्स की फीस...Image Credit : Instagram01 / 07

जानिए 'रामायण' के एक्टर्स की फीस...

Ramayana Cast Fees: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' साल 2026 में दिवाली के खास मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मेकर्स ने हाल ही में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी घोषणा करते हुए बताया है कि वो हनुमान जयंती यानी 2 अप्रैल को 'रामायण' की झलक साझा करेंगे। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको रणबीर कपूर से लेकर यश सहित बाकी एक्टर्स की फीस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उन्हने रामायण में अपने किरदार को अदा करने के लिए ली है। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

रणबीर कपूरImage Credit : Instagram02 / 07

रणबीर कपूर

नमित मल्होत्रा के बैनर तले बन रही फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म के दोनों पार्ट्स के लिए रणबीर कपूर ने 150 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

सनी देओलImage Credit : Instagram03 / 07

सनी देओल

90 के दशक के धांसू एक्टर सनी देओल को फिल्म 'रामायण' में रामभक्त हनुमान के रोल में देखा जाएगा। इस मूवी के लिए सनी देओल को 40 करोड़ रुपये मिले हैं।

साई पल्लवीImage Credit : Instagram04 / 07

साई पल्लवी

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी को माता सीता के रोल में देखा जाएगा। इस मूवी के लिए साई पल्लवी को 12 करोड़ रुपये मिले हैं।

यशImage Credit : Instagram05 / 07

यश

साउथ सुपरस्टार यश को फिल्म 'रामायण' में लंकापति रावण के रोल में देखा जाएगा। इस को करने के लिए निर्माताओं की ओर से यश को 100 करोड़ रुपये सैलरी दी गई है।

रवि दुबेImage Credit : Instagram06 / 07

रवि दुबे

निर्माताओं ने रवि दुबे को भगवान राम के भाई लक्ष्मण के रोल के लिए कास्ट किया है। इस मूवी को करने के लिए रवि दुबे क 2 से 4 करोड़ रुपये के बीच सैलरी मिली है।

जानिए कितना है 'रामायण' का बजटImage Credit : Instagram07 / 07

जानिए कितना है 'रामायण' का बजट

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म 'रामायण' प्राचीन भारतीय पौराणिक कथाओं पर आधारित है। इस मूवी के दोनों पार्ट्स का बजट 4000 करोड़ रुपये से अधिक है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!