Kriti Kharbanda Shares Pulkit Samrat 'Pehli Rasoi' Photos: जब भी किसी लड़की की शादी होती है तो उसे ससुराल जाकर 'पहली रसोई' की रस्म अदा करनी होती है। इस रस्म के तहत लड़की ससुरालवालों के लिए कुछ मीठा बनाती है। लेकिन खास बात तो यह है कि बॉलीवुड एक्टर पुल्कित सम्राट ने इस रस्म को ही बदलकर रख दिया। दरअसल, कृति खरबंदा के बाद खुद पुल्कित सम्राट ने भी पहली रसोई की रस्म अदा की। उन्होंने सबके लिए हलवा पूरी बनाई। इससे जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। तो चलिए एक नजर डालें उन फोटोज पर-
पुल्कित सम्राट किचन में अपनी पत्नी के लिए हलवा बनाते दिखे। उनकी इस बात से कृति खरबंदा भी हैरान रह गई थीं। क्योंकि उन्हें पता नहीं था कि एक्टर उनके लिए किचन में हलवा बना रहे हैं।
कृति खरबंदा, पुल्कित सम्राट के इस कदम से इ़तना ज्यादा खुश हो गईं कि उन्होंने एक्टर को 'ग्रीन फ्लैग' का टाइटल भी दे दिया। इतना ही नहीं, एक्टर के इस कदम से वह भावुक भी दिखीं।
पुल्कित सम्राट किचन में हलवा बनाने में लगे रहे तो वहीं कृति खरबंदा उनकी तस्वीरें खींचने में व्यस्त रहीं। उनकी ये तस्वीरें देख फैंस भी बलाएं लेते नहीं थक रहे।
पुल्कित सम्राट ने अपनी 'पहली रसोई' की रस्म के लिए केवल हलवा ही नहीं, बल्कि पूरियां भी बनाईं। एक्टर को मल्टी-टास्किंग करता देख फैंस भी खुश हुए।
पुल्कित सम्राट की इन तस्वीरों को साझा कर कृति खरबंदा ने उनपर ढेर सारा प्यार लुटाया। एक्ट्रेस ने लिखा कि पुल्कित सम्राट, आप वो बेस्ट चीज हो जो मेरे साथ हुई है। मुझे ये एहसास दिलाने के लिए शुक्रिया कि आप मेरा बेस्ट फैसला थे। तू सब्र का फल है बेबी, सबसे मीठा।
कृति खरबंदा ने पुल्कित सम्राट द्वारा बनाए गए हलवे की झलक भी दिखाई, जो कि देखने में काफी स्वादिष्ट लग रहा था। बता दें कि इन तस्वीरों को अभी तक 54 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है।
पुल्कित सम्राट ने भी अपने बनाए हलवे के साथ पोज दिया। ये फोटोज देख फैंस भी बलाएं लेते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "ऐसा पति सबको मिले।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "कितने प्यारे हैं यार ये।"