"रात गई, बात गई..." प्रतीक बब्बर ने खोल दी बॉलीवुड शादियों की पोल

Prateik Babbar Exposes Bollywood Weddings: बॉलीवुड एक्टर प्रतीक बब्बर ने अपने ताजा इंटरव्यू में बॉलीवुड वेडिंग्स की सच्चाई बयां की है और बताया है कि इंडस्ट्री की 90 प्रतिशत शादियां केवल दिखावा हैं। लोग बस साथ रहने के लिए रह रहे हैं लेकिन इनमें प्यार नहीं है।

Authored by: राहुल शर्माUpdated Feb 6 2026, 19:17 IST
Prateik Babbar ने 90 प्रतिशत बॉलीवुड शादियों को बताया फेक, सुनाई चौंकाने वाली दास्तांImage Credit : Social Media01 / 05

Prateik Babbar ने 90 प्रतिशत बॉलीवुड शादियों को बताया फेक, सुनाई चौंकाने वाली दास्तां

Prateik Babbar Exposes Bollywood Weddings: बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक बब्बर की शादी काफी समय से चर्चा में है, जिसमें उन्होंने अपने पिता को भी नहीं बुलाया था। अपनी शादी के बाद अब प्रतीक बब्बर ने ऐसा बयान दिया है कि इंडस्ट्री की सभी शादियां खबरों के साथ-साथ शक के घेरे में आ गई हैं। असल में प्रतीक बब्बर ने कहा है कि इंडस्ट्री की 90 प्रतिशत शादियां पूरी तरह से फेक हैं और लोग केवल दिखावा कर रहे हैं। इन शादियों में खुशियां नहीं बल्कि समझौते हैं।

Prateik Babbar ने अपनी शादी में नहीं बुलाया था परिवारImage Credit : Social Media02 / 05

Prateik Babbar ने अपनी शादी में नहीं बुलाया था परिवार

प्रतीक बब्बर ने कुछ समय पहले शादी की थी, जिसमें केवल उनके करीब लोग शामिल हुए थे। उन्होंने खुद अपने पिता और भाई-बहनों को नहीं बुलाया था। प्रतीक बब्बर की परिवार से ये दूरी मीडिया में छायी रही थी।

Prateik Babbar ने बताया प्यार का मतलबImage Credit : Social Media03 / 05

Prateik Babbar ने बताया प्यार का मतलब

अभिनेता प्रतीक बब्बर ने बताया है कि वो केवल शादी करने के लिए शादी नहीं करना चाहते थे। वो चाहते थे कि जिसके साथ उनका घर बसे, वो उससे जिंदगीभर प्यार करें, जिस कारण उन्होंने इंतजार किया और अब उनके पास ऐसा पार्टनर है, जो उनके दिल में बसता है।

Prateik Babbar ने बॉलीवुड शादियों को बताया फेकImage Credit : Social Media04 / 05

Prateik Babbar ने बॉलीवुड शादियों को बताया फेक

अभिनेता प्रतीक बब्बर ने बॉलीवुड शादियों को फेक बताया है। प्रतीक बब्बर ने कहा है कि इंडस्ट्री की 90 प्रतिशत शादियां फेक हैं, जो लोगों के सामने केवल दिखावा करते हैं। इन लोगों के बीच में प्यार नहीं बल्कि समझौता है।

रात गई, बात गई पर चल रही हैं बॉलीवुड शादियांImage Credit : Social Media05 / 05

रात गई, बात गई पर चल रही हैं बॉलीवुड शादियां

प्रतीक ने काजोल-ट्विकल के शो का हवाला देते हुए कहा है कि बॉलीवुड में वाकई लोग रात गई बात गई के कॉन्सेप्ट पर जी रहे हैं। जो अब सच्चाई सबके सामने आ चुकी है क्योंकि काजोल-ट्विकल अपने शो में इस बात का सपोर्ट भी कर चुके हैं, जिसके आगे उन्हें कुछ कहने की जरूरत नहीं है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!