These 6 TV Shows Going To Off Air Soon: टीवी पर शोज का आना-जाना लगा ही रहता है। कभी छोटे पर्दे पर नए शोज दस्तक देते हैं तो कभी टीआरपी गिरने की वजह से उन्हें बंद कर दिया जाता है। वहीं इस आर्टिकल के जरिए भी आज हम आपको कुछ ऐसे टीवी शोज से रूबरू कराएंगे, जिनपर जल्द ही ताला लगने वाला है। इस लिस्ट में 'पति पत्नी और पंगा' से लेकर 'धाकड़ बीरा' तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी के उन शोज पर-
टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का अंत दिसंबर तक हो जाएगा। शो का एक्सटेंशन होने वाला था, लेकिन अब बताया जा रहा है कि मेकर्स और चैनल ने इस फैसले पर कैंची चला दी है और इसका फिनाले 7 दिसंबर तक होगा।
टीवी के पॉपुलर शो 'पति पत्नी पंगा' पर भी जल्द ही ताला लगने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'पति पत्नी और पंगा' की जगह 'नागिन 7' टीवी पर दस्तक दे सकता है।
टीवी के पॉपुलर शो 'झनक' पर भी चैनल की गाज गिर सकती है। शो के बंद होने की खबरें पहले भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन मेकर्स ने इसे कुछ वक्त के लिए आगे बढ़ा दिया है।
टीवी के पॉपुलर शो 'मन पसंद की शादी' पर भी जल्द ही ताला लगने वाला है। बता दें कि शो की शुरुआत दो महीने पहले ही हुई थी। लेकिन टीआरपी न मिलने के कारण इसे जल्द ही बंद किया जा रहा है।
कलर्स के ही टीवी शो 'धाकड़ बीरा' पर भी जल्द ही ताला लगने वाला है। बताया जा रहा है कि नवंबर के मध्य तक 'धाकड़ बीरा' पर मेकर्स ताला लगा देंगे।
स्मृति ईरानी स्टारर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' पर भी ताला लगने वाला है। शो के बंद होने की खबरों पर एकता कपूर ने भी चुप्पी तोड़ी थी। उनका कहना है कि यूं तो इसके 200 एपिसोड ही शूट होने थे, लेकिन दर्शकों से अगर रिस्पॉन्स अच्छा मिलता है तो इसे आगे बढ़ाया जाता है।
स्टार प्लस का पॉपुलर शो 'संपूर्णा' बीते 8 सितंबर को ही शुरू हुआ था। लेकिन टीवी शो को कुछ खास टीआरपी हासिल नहीं हुई। ऐसे में मेकर्स ने इसपर ताला लगाने का फैसला कर लिया है।