O Romeo trailer launch: बॉलीवुड के चहेते एक्टर शाहिद कपूर की नई फिल्म 'ओ रोमियो' को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। लोग इस रोमांटिक ड्रामा को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसने दर्शकों को पूरी तरह गदगद कर दिया है। ट्रेलर में शाहिद और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है।इस बीच शाहिद और तृप्ति की कुछ रोमांटिक तस्वीरें इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही हैं। इन फोटोज में दोनों की जोड़ी इतनी प्यारी दिख रही है कि फैंस उन्हें 'हिट जोड़ी' कह रहे हैं। ट्रेलर और तस्वीरें देखकर लग रहा है कि 'ओ रोमियो' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है।
फिल्म ओ रोमियो के ट्रेलर लॉन्च पर शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी ने धमाल मचा दिया है। इस दौरान की तस्वीरें सामने आ गई हैं, जिन्हें देखकर लोग गदगद हो गए हैं। तस्वीरों से लोगों की नजरें नहीं हट रही है।
फोटोज में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों का ये अंदाज देख फैंस 7 वें आसमान पर पहुंच गए हैं।
सामने आई इस तस्वीर में शाहिद कपूर घुटनों पर बैठकर तृप्ति डिमरी को प्रपोज करते नजर आ रही है। इस तस्वीर ने इंटरनेट वर्ल्ड में हलचल तेज कर दी है।
सामने आई इस फोटो में तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर एक से एक पोज दे रहे हैं। दोनों का हर एक पोज इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमिया 13 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हो गए हैं।