Salman-Akshay fight on Mujhse Shaadi Karoge: सलमान खान और अक्षय कुमार जब भी साथ आते हैं दर्शकों के चेहरे पर हंसी आ जाती है। इन दोनों की ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री का जमाना दीवाना है। साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म मुझसे शादी करोगे के दौरान तो इन्होंने साबित कर दिया था कि इनकी केमिस्ट्री दर्शकों को दीवाना बना सकती है। हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि मुझसे शादी करोगे के दौरान सलमान खान को अक्षय कुमार परेशान करते थे। डायरेक्टर डेविड धवन ने एक प्यारा सा किस्सा सुनाया है, जिससे पता चलता है कि अक्की कैसे जानबूझकर सलमान को परेशान करते थे...
फिल्म मुझसे शादी करोगे में सलमान खान और अक्षय कुमार को प्रियंका के पीछे भागते हुए दिखाया गया था। लड़की के लिए लगी इन दोनों में रेस को दर्शकों ने खूब एंटरटेन किया था। मुझसे शादी करोगे के सीन्स आज भी इंटरनेट पर वायरल होते हैं, जिन्हें दर्शक बड़े ही चाव से देखते हैं।
जैसे मुझसे शादी करोगे के दौरान सलमान खान और अक्षय कुमार की क्यूट लड़ाइयां देखने को मिली थी, वैसे ही सेट पर भी इन दोनों के बीच में क्यूट अनबन होती रहती थी। डायरेक्टर डेविड धवन ने एक मजेदार किस्सा शेयर करके फैंस को जानकारी दी है कि कैसे सेट पर भाईजान अपने दोस्त अक्की की हरकत से परेशान हो जाते थे।
डेविड धवन ने कपिल शर्मा के कॉमेडी शो पर बताया है कि अक्षय कुमार की आदत है कि वो सीन के दौरान अपने को-स्टार को छूते हैं ताकि कॉमेडी में तड़का लगाया जा सके। हालांकि भाईजान को ये सब पसंद नहीं था। सलमान खान, अक्की की हरकत से इस कदर परेशान हो जाते थे कि वो डेविड से कहते थे कि इसको बोल मुझे यहां-वहां टच ना करे।
भले ही फिल्म के सेट पर अक्षय कुमार ने सलमान खान को कितना ही परेशान क्यों ना किया हो लेकिन दर्शकों ने इसे खूब एन्जॉय किया था। दर्शकों को फिल्म मुझसे शादी करोगे इतनी पसंद आई थी कि आज फैंस इसके सीक्वल की डिमांड करते मिल जाते हैं।
फिल्म मुझसे शादी करोगे में केवल सलमान खान और अक्षय कुमार ने ही नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा ने भी कमाल का काम किया था। आर्मी ऑफिसर की बेटी के रोल में प्रियंका चोपड़ा ने सबका दिल जीत लिया था और आखिर में भाईजान के गले में हार डाला था। इन तीनों की जोड़ी को दर्शक आज भी साथ में देखना चाहते हैं।