MET GALA 2025: पंजाब का प्रिंस बन दिलजीत दोसांझ ने मारी एंट्री, गोरों के आगे दिया मूंछों को ताव

Diljit Dosanjh in Met Gala 2025: पंजाब से लेकर बॉलीवुड तक अपने गानों और एक्टिंग से दिल जीत रहे दिलजीत दोसांझ ने आखिरकार मेट गाला 2025 के रेड कार्पेट पर एंट्री मारी। मेट से आया दिलजीत के लुक ने सभी को चौंका दिया है क्यूंकी वो किसी प्रिंस से कम नहीं लग रहे हैं।

Authored by: खुशबू डोगराUpdated May 6 2025, 07:40 IST
यहाँ देखें दिलजीत दोसांझ का मेट गाला लुक Image Credit : Instagram01 / 07

यहाँ देखें दिलजीत दोसांझ का मेट गाला लुक

Diljit Dosanjh in Met Gala 2025: एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ अपने गानों और एक्टिंग से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अपने गानों की वजह से दिलजीत ने सिर्फ भारत में नहीं बल्कि विदेश भी अपने फैंस बनाए। इस बीच मेट गाला 2025 में दिलजीत ने डेब्यू किया। हैरानी सबको तब हुई जब दिलजीत का आउटफिट को देख सभी उन्हे कहीं का महाराज समझने लगे। ​

दिलजीत दोसांझ ने किया मेट गाला 2025 डेब्यू Image Credit : Instagram02 / 07

दिलजीत दोसांझ ने किया मेट गाला 2025 डेब्यू

न्यू यॉर्क में हो रहे मेट गाला में इस बार हॉलिवुड को मात देने एक्टर दिलजीत दोसांझ ने एंट्री मारी है। दिलजीत पहले पंजाबी एक्टर बने जिन्होंने मेट गाला के रेड कार्पेट पर डेब्यू किया।

महाराज बने दिलजीत दोसांझ Image Credit : Instagram03 / 07

महाराज बने दिलजीत दोसांझ

मेट गाला के लिए दिलजीत दोसांझ ने एक सिख महाराज का लुक अपनाया। सोशल मीडिया पर दिलजीत के इस लुक को देख उन्हे 'प्रिंस ऑफ पंजाब' का टैग भी मिल गया है।

दिलजीत दोसांझ की मूंछ Image Credit : Instagram04 / 07

दिलजीत दोसांझ की मूंछ

दिलजीत दोसांझ ने स्टाइल मारते हुए मेट गाला के कार्पेट पर कैमरे के आगे मूंछों को ताव दिया। एक्टर के ये करने पर वहाँ के कैमरा मैन बस उन्हे देखते ही रह गए।

किसने किया दिलजीत दोसांझ का आउट्फिट डिजाइन Image Credit : Instagram05 / 07

किसने किया दिलजीत दोसांझ का आउट्फिट डिजाइन

नेपाली डिजाइनर प्रबल गुरांग ने दिलीजीत दोसांझ का आउट्फिट डिजाइन किया। ते वही डिजाइनर हैं जो आलिया भट्ट से लेकर ईशा अंबानी से सेलेब्स को मेट गाला पर खूबसूरत बना चुके हैं।

दिलजीत का आउट्फिट Image Credit : Instagram06 / 07

दिलजीत का आउट्फिट

दिलजीत दोसांझ के आउट्फिट का जो केप है उसपर गुरुमुखी मूल मंत्र 'इक ओंकार, सतनाम, कर्ता पुरख, निरभाऊ, निरवैर, अकाल मूरत, अजूनी, सैभंग, गुरुप्रसाद' लिखा हुआ है।

दिलजीत दोसांझ ने दिखाई संस्कृति Image Credit : Instagram07 / 07

दिलजीत दोसांझ ने दिखाई संस्कृति

दिलजीत दोसांझ ने भारत की सिख संस्कृति का परचम विदेश की धरती पर लहराया। आप इस तस्वीर में देख सकते हैं कि दिलजीत ने अपने आउटफिट किस से इन्सपाइर है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!