करिश्मा कपूर की मांग में सजता अभिषेक बच्चन का सिंदूर, इस औरत ने लड़ाई टांग...टूटा रिश्ता

Karisma-Abhishek Broken Wedding Story: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई जोड़ियां हुई हैं, जिनका रिश्ता मंडप पर जाकर टूटा है। करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन भी इस लिस्ट में शामिल हैं। करिश्मा-अभिषेक की सगाई हो चुकी थी, जिसके बाद इनका रिश्ता टूटा और फिर इन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आइए आपको इन दोनों की टूटी हुई शादी की इनसाइड स्टोरी बताते हैं...

Authored by: Rahul SharmaUpdated Jan 14 2026, 12:58 IST
करिश्मा कपूर-अभिषेक बच्चन की शादी टूटने के पीछे था बबीता कपूर का हाथ... नहीं होने दिए 7 फेरेImage Credit : Social Media01 / 07

करिश्मा कपूर-अभिषेक बच्चन की शादी टूटने के पीछे था बबीता कपूर का हाथ... नहीं होने दिए 7 फेरे

Karisma-Abhishek Broken Wedding Story: बॉलीवुड अदाकारा करिश्मा कपूर इंडस्ट्री की उन हसीनाओं में से एक हैं, जिनका नाम बहुत कम ही हीरोज के साथ जुड़ा है। वो हमेशा अपने काम पर फोकस करती रहीं और कपूर खानदान की इज्जत का पूरा ख्याल रखा। हालांकि एक वक्त ऐसा आया था जब करिश्मा कपूर का नाम मीडिया में छा गया था क्योंकि उनकी शादी अचानक से ही अभिषेक बच्चन के साथ टूट गई थी। कभी शादी के बंधन में बंधने जा रहे करिश्मा-अभिषेक की शादी टूटने के पीछे मां बबीता कपूर का बड़ा हाथ था। बबीता ने क्यों तुड़वा दी थी करिश्मा-अभिषेक की शादी? वो कौन सी वजह थी, जिसकी वजह से ये एक ना हो सके? आइए आपको इस स्टोरी में बताते हैं...

इंडस्ट्री में अभिषेक की सीनियर थीं करिश्मा कपूरImage Credit : Social Media02 / 07

इंडस्ट्री में अभिषेक की सीनियर थीं करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर ने 90 के दशक में ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। वो गोविंदा, सलमान, अक्षय और शाहरुख खान जैसे स्टार्स के साथ काम करके बड़ी स्टार बन चुकी थीं, जिसके बाद अभिषेक बच्चन ने इंडस्ट्री में कदम रखा था। अभिषेक बच्चन की पहली फिल्म करिश्मा कपूर की बहन करीना कपूर के साथ ही थी।

दोनों के परिवारों ने तय की थी शादीImage Credit : Social Media03 / 07

दोनों के परिवारों ने तय की थी शादी

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की शादी इन दोनों के परिवारों ने तय की थी। जब करिश्मा स्टार बन चुकी थीं, तब अभिषेक बच्चन अपना नाम बनाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान दोनों के परिवारों ने फैसला लिया कि इनकी शादी करवा दी जाए। परिवारों के फैसले को इन दोनों ने स्वीकार किया और शादी तय हो गई।

जया बच्चन ने खुलेआम बुलाया था करिश्मा को 'बहू'Image Credit : Social Media04 / 07

जया बच्चन ने खुलेआम बुलाया था करिश्मा को 'बहू'

जिन दिनों अभिषेक-करिश्मा की शादी और सगाई की बातें तेज थीं, तब एक इवेंट पर करिश्मा कपूर को जया बच्चन ने खुलेआम अपने घर की बहू बुलाया था। ये वीडियो आजतक इंटरनेट पर वायरल होता है। ऐसा लगता है कि इसी वीडियो के बाद अभिषेक-करिश्मा के रिश्ते को नजर लग गई थी।

मां बबीता की वजह से टूटा करिश्मा-अभिषेक का रिश्ताImage Credit : Social Media05 / 07

मां बबीता की वजह से टूटा करिश्मा-अभिषेक का रिश्ता

2000 के बाद एक वक्त ऐसा आया था, जब बच्चन परिवार पैसों की तंगी से जूझ रहा था। इसी दौरान बबीता को लगा कि बच्चन खानदान में उनकी बेटी का भविष्य ठीक नहीं रहेगा। बस फिर क्या था बबीता ने करिश्मा-अभिषेक की शादी सगाई के बाद तुड़वा दी।

पिता रणधीर कपूर थे करिश्मा-बबीता के रिश्ते के खिलाफImage Credit : Social Media06 / 07

पिता रणधीर कपूर थे करिश्मा-बबीता के रिश्ते के खिलाफ

जब बबीता कपूर अपनी बेटी का रिश्ता बच्चन खानदान से तुड़वा रही थीं तब रणधीर कपूर उनके इस फैसले के खिलाफ थे। रणधीर कपूर को अभिषेक बच्चन दामाद के रूप में काफी पसंद थे।

Abhishek ने आखिर में ऐश के साथ बसाया घरImage Credit : Social Media07 / 07

Abhishek ने आखिर में ऐश के साथ बसाया घर

करिश्मा कपूर के साथ रिश्ता टूटने के बाद अभिषेक बच्चन की नजदीकियां ऐश्वर्या राय के साथ बढ़ने लगी थीं। गुरू जैसी फिल्मों में काम करने के दौरान ये दोनों करीब आए और फिर आखिर में इन्हें प्यार हो गया। बच्चन परिवार ने ऐश को बहू के रूप में स्वीकार किया। अभिषेक-ऐश की आराध्या नाम की एक प्यारी सी बेटी है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!