करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी को 12 साल हो गए हैं। ये दोनों इंडस्ट्री के वायरल कपल में से एक हैं। जब करीना कपूर की शादी हुई तो हर किसी को उनकी शादी की तस्वीरों का इंतजार था। हालांकि शादी की सभी तस्वीरें तो सामने नहीं आई, लेकिन मेहंदी संगीत की कुछ फ़ोटोज़ जमकर वायरल हुई थी। आइए आपको दिखाते हैं करीना कपूर की शादी की इन्साइड तस्वीरें।
करीना कपूर की शादी में बहन करिश्मा कपूर भी सज-धजकर पहुंची थी। वहीं ऋद्धिमा कपूर बेहद सिम्पल लुक में नजर आई। यह शादी के बाद की तस्वीरें हैं जिसमें कपूर सिस्टर्स नजर आ रही हैं।
करीना कपूर ने अपनी शादी में अपनी सास शर्मिला टैगोर का लहंगा पहना था। जो गोल्डन शेड में था। इस लहंगे के साथ करीना कपूर ने भारी-भरकम ज्वेलरी भी पहनी थी। करीना कपूर का मेकअप भी काफी लाउड नजर आ रहा है ।
करीना कपूर ने अपनी संगीत नाइट में बेहद खूबसूरत लाल रंग का लहंगा पहना था। जिस पर हेवी वर्क था। गले में करीना कपूर ने रानी हार पहना हुआ था, जो कमाल का लग रहा था।
शादी के बाद करीना कपूर ने अपने फैंस के साथ ये तस्वीर शेयर की थी। करीना और सैफ के साथ इस फ्रेम में, शर्मिला टैगोर, सोहा अली खान, सारा अली खान, इब्राहिम अली खान और सबा पटौदी नजर आ रही हैं।
इन तस्वीर में करीना कपूर एकदम नवाबों की दुल्हन जैसी वाइब दे रही है। हो भी क्यों न आखिरकार वह पटौदी के नवाब सैफ अली खान की दुल्हन बनी हैं।
करीना कपूर की यह फोटो काफी वायरल हुई थी। इसे करीना कपूर की संगीत की तस्वीर बताया जा रहा है । जिसमें वह काफी सज-धजकर पहुंची हैं। करीना ने इस मौके पर मल्टीकलर लहंगा पहना था।