Celebrities Died In Road Accident: कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस पवित्रा जयराम की सड़क हादसे में मौत हो गई। एक्ट्रेस की कार की बस के साथ टक्कर हो गई। एक्ट्रेस कार में अपनी बहन और ड्राइव के साथ ट्रेवल कर रही थी। एक्ट्रेस की मौत से फैंस सदमे में है। एक्ट्रेस को टीवी शो त्रिनयनी से पहचान मिली थी। पवित्रा जयराम से पहले इन सितारों की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी हैं।
जूनियर एनटीआर के पिता नंदामुरी हरी कृष्णा की मौत कार एक्सीडेंट में हुई थी।
कॉमेडियन जसपाल भट्टी की बेटे जसराज भट्टी के साथ कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी।
सूर्यवंशम फेम एक्ट्रेस सौंदर्या की मौत एयर प्लेन क्रैश में हो गई थी। एक्ट्रेस उस समय 5 महीने की प्रेग्नेंट थीं।
रसना गर्ल तरुणी सचदेव की मौत एयरप्लेन क्रैश में हुई थी। एक्ट्रेस ने 14 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था।
टीवी एक्टर गगन कंग सीरीयल महाकाली में भगवान इंद्र का रोल प्ले करते थे। एक्टर की मौत से फैंस सदमे में चले गए थे।
एक्ट्रेस रेखा सिंधू की मौत साल 2017 में सड़क दुर्घटना में हुई थी। एक्ट्रेस की कार का एक्सीडेंट चेन्नई- बेंगलुरु हाइवे पर हुआ था।
मॉडल और टीवी एक्ट्रेस सोनिका चौहान की मौत 29 अप्रैल साल 2017 में हुई थी। एक्ट्रेस ने कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।
अर्जित लावनिया को टीवी शो महाकाली: अंत भी आरंभ से पहचान मिली थी। एक्टर की मौत 9 अगस्त 2017 में कार एक्सीडेंट में हुई थी।
पॉपुलर मराठी एक्टर आनंद अभयंकर की साल 2018 में कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। एक्टर की मौत से फैंस शॉक रह गए थे।