TV stars worked on OTT Show: सिनेमा और टीवी से हटकर आज के समय में ओटीटी ने अपनी खास पहचान बना ली है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स अब ओटीटी पर काम करने के लिए तैयार हो रहे हैं। इसी बीच टीवी इंडस्ट्री के कई स्टार्स ने भी ओटीटी पर कदम रख दिया है। कई स्टार्स अब डेली शोप छोड़कर वेब शोज या फिर फिल्मों में अपना हाथ आजमा रहे हैं। आज हम आपको ऐसे ही 7 एक्टर्स के बारे में बताते हैं, जिसमें टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस भी हैं।
शिवांगी जोशी टीवी इंडस्ट्री की लीड एक्ट्रेस हैं, लेकिन वह ओटीटी की तरफ मुड़ गई हैं। शिवांगी जोशी का हाल ही में वेब शो हार्टबीट्स आया है, जो एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हुआ। इस शो में शिवांगी डॉक्टर की भूमिका में दिखीं।
टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से घर घर में पॉपुलर हुई आशा नेगी टीवी से काफी समय पहले ही दूरी बना चुकी हैं। आशा नेगी अब ओटीटी प्रोजेक्ट पर ध्यान दे रही हैं। उन्होंने 'बारिश' और 'हनीमून फोटोग्राफर' वेब शो किया है। इसके अलावा, आशा नेगी की सीरीज ख्वाबों के परिंदे काफी पॉपुलर हुआ था।
जेनिफर विंगेट टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो काफी समय से स्क्रीन से गायब हैं। जेनिफर ने भी ओटीटी पर कदम रख दिया है। जेनिफर की वेब सीरीज कोड एम काफी पॉपुलर हुई। कोड एम के दो सीजन आ चुके हैं।
इस लिस्ट में बरुण सोबती का नाम भी शामिल है, जिन्होंने टीवी पर हिट शोज दिए हैं और अब बरुण सोबती ओटीटी पर धमाल मचा रही हैं। बरुण ने कई वेब सीरीज में काम किया है, लेकिन उनकी सीरीज असुर ने तहलका मचा दिया था। इसके अलावा, उनकी सीरीज कोहरा को भी काफी पसंद किया गया।
करण वाही भी टीवी से दूरी बना चुके हैं। करण ने टीवी से दूरी डेली सोप के बिजी शेड्यूल की वजह से बनाई है, जिसका खुलासा उन्होंने खुद ही किया। करण ओटीटी पर काम कर रहे हैं। उनका वेब शो रायसिंघानी वर्सेस रायसिंघानी काफी पसंद किया गया था। इस शो में करण के साथ जेनिफर विंगेट नजर आई थीं।
एक्ट्रेस साक्षी तंवर टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जो सालों से एक्टिंग में एक्टिव हैं। साक्षी तंवर की फिल्म माई ने ओटीटी पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म में साक्षी का एक्शन कमाल का रहा। वह काफी समय से किसी टीवी शो में नजर नहीं आई है।
इस लिस्ट में अब कुशाल टंडन का नाम भी शामिल हो गया है। कुशाल ने ओटीटी की तरफ कदम बढ़ा लिए हैं। एक्टर के हाथ एकता कपूर के दो ओटीटी प्रोजेक्ट लगे हैं, जिसका खुलासा खुद कुशाल ने सोशल मीडिया पर किया है। हालांकि, कुशाल ने 'बेबाकी' और 'हम आई एम बिकॉज ऑफ अस' में काम किया है।