Jay Bhanushali-Mahhi Vij: अधूरी मुलाकात खींच लाई जय और माही को करीब, 15 साल की शादी में पड़ी फूट

Jay Bhanushali-Mahhi Vij: टीवी के पावर कपल के नाम से मशहूर जय भानुशाली और माही विज की शादीशुदा जिंदगी सुर्खियों में हैं। रुमर्स हैं कि कपल का तलाक हो चुका है। इस बीच आज टाइम्स नाउ नवभारत में हम आपको बताएंगे जय और माही की अनोखी प्रेम कहानी के बारे में।

Authored by: खुशबू डोगराUpdated Oct 27 2025, 15:27 IST
जय भानुशाली और माही विज की प्रेम कहानी Image Credit : Instagram01 / 07

जय भानुशाली और माही विज की प्रेम कहानी

कहते हैं नया, जब दो दिल मिलते हैं तो किस्मत भी मुस्कुरा देती है। ऐसा ही कुछ हुआ छोटे पर्दे के मशहूर स्टार जय भानुशाली और खूबसूरत एक्ट्रेस माही विज के साथ। दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। पहली मुलाकात में एक दूजे को अनदेखा करना, फिर दोस्ती और धीरे-धीरे एक गहरा रिश्ता बन जाना। जय और माही की अधूरी प्रेम कहानी ही दोनों को एक दूजे की तरफ खींच लाई। इस कपल की शादी को 15 साल हो गए हैं लेकिन अब इस रिश्ते को नजर लग गई है।

पहली मुलाकात Image Credit : Instagram02 / 07

पहली मुलाकात

एक्टर जय भानुशाली और माही विज की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। आपको जानकार हैरानी होगी की पहली नजर में जय को माही पसंद नहीं आई थी। हालांकि माही के दिल में जय की स्माइल और मजाकिया अंदाज ने दिल में जगह बना ली थी।

जय भानुशाली ने ऐसे लिया शादी का फैसला Image Credit : Instagram03 / 07

जय भानुशाली ने ऐसे लिया शादी का फैसला

अधूरी मुलाकात के बाद जय और माही एक बार फिर मिले। दोनों ने एक दूजे के अच्छे दोस्त बने फिर डेट करना शुरू कर दिया। जय ने एक शो के दौरान बताया था कि उन्होंने माही को तीन महीने में समझा और फिर शादी के लिए मन बनाया।

जय और माही की हुई शादी Image Credit : Instagram04 / 07

जय और माही की हुई शादी

साल 2009 में जय ने माही को शादी के लिए प्रपोज कर डाला। वहीं साल 2010 में जय और माही ने एमरिका के लॉस एंगजलेस के एक चर्च में शादी की थी। आपको जानकारी हैरानी होगी कि जय ने शादी में कई लोगों को बुलाया था लेकिन कोई शामिल नहीं हुआ।

माही और जय ने छुपाई थी शादी Image Credit : Instagram05 / 07

माही और जय ने छुपाई थी शादी

जय और माही ने अपनी शादी जमाने से छुपाई थी। कपल की चोरी एक पार्टी के दौरान पकड़ी गई थी जब माही मंगलसूत्र पहन पहुंची। दोनों की शादी की खबर आग की तरह हर जगह फैली।जय ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि, “माही मेरी लाइफ की सबसे बड़ी स्ट्रेंथ हैं।”

जय और माही का परिवार Image Credit : Instagram06 / 07

जय और माही का परिवार

कपल ने खुशी और राजवीर दो नाम के बच्चों को साल 17 में गोद लिया। इसके बाद 2019 में दोनों के घर बेटी का जन्म हुआ। जय और माही ने मिलकर बेटी का नाम तारा रखा और फिर परिवार हंसी खुशी रहने लगा।

जय भानुशाली और माही विज का हो गया है तलाक?Image Credit : Instagram07 / 07

जय भानुशाली और माही विज का हो गया है तलाक?

रिपोर्ट्स हैं कि जय भानुशाली और माही विज ने एक दूजे से अलग होने का फैसला ले लिया है। इसी साल अगस्त या जुलाई महीने में दोनों का तलाक फाइनलाइज हो चुका है। इस कपल के 15 साल की शादी के टूटने का कारण बना ट्रस्ट इशू।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!