GHKKPM 7 Maha Twist in Hindi: भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) और हितेश भारद्वाज (Hitesh Bharadwaj) के शो 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों बैक टु बैक ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। मेकर्स शो की टीआरपी रेटिंग को सुधारने के लिए नई एंट्री लेकर आ रहे हैं। ऐसे में आने वाले एपिसोड की कहानी और भी दिलचस्प हो जाएगी। आज के एपिसोड पर नजर डालें तो एक तरफ सवि के मन में रजत को लेकर प्यार की नई कली खिलने लगी है। वहीं दूसरी तरफ आशका को धोखा देने का प्लान बना रहा है अर्श।
'गुम है किसी के प्यार में' के आज 16 दिसंबर के एपिसोड में देखने को मिलेगा की सवि के मन में रजत के लिए प्यार उमड़ने लगा है। लेकिन वह अभी अपने दिल की बात को छुपाए रखना चाहती है।
'गुम है किसी के प्यार में' में के आज राज के एपिसोड में दिखाया जाएगा की जब सवि अस्पताल जाएगी तो उसे एक कॉल आएगा। सवि को उसका एक पुराना दोस्त सालों बाद कॉल करेगा और उससे बात कर वह खुशी से झूम जाएगी।
'गुम है किसी के प्यार में' के आज रात के एपिसोड में नई एंट्री देखने को मिलेगी। टीवी एक्टर शीजान खान शो में भवी के किरदार के साथ एंट्री मारेंगे। बता दें कि भवी ही सवि का पुराना दोस्त होगा।
'गुम है किसी के प्यार में' में आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा की पहले अर्श, आशका को शादी के लिए प्रपोज करेगा। साथ ही उससे रस्मों के लिय अपने मायके जाने के लिए बोलेगा।
'गुम है किसी के प्यार में' के आगे आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा की अर्श, आशका से शादी नहीं करेगा। वह उसे धोखा देने का पूरा प्लान बना रहा है। हालांकि इस बात को आशका का बेटा सुन लेगा।
'गुम है किसी के प्यार में' के आज 16 दिसंबर के एपिसोड में सवि अपने बचपन के दोस्त भवी से मिलेगी। वह उससे मिलने लंच पर भी जाएगी जहां उसका दोस्त उसके लिए खास अरेंजमेंट करता है।
'गुम है किसी के प्यार में' के आगे आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा की सवि अपने दोस्त के बारे में रजत को बताएगी। पहले रजत भवी को लड़की समझेगा लेकिन जब उसे पता चलेगा की भवी लड़का है तो उसे बेहद चिढ़ होगी।