टीवी एक्ट्रेसेस को उनके किरदार की वजह से घर-घर में पहचान मिलती हैं। एक्ट्रेसेस ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर सालों तक राज किया। एक शो खत्म होता है फैंस उनके दूसरे शो का बेसब्री से इंतजार करते हैं। आज हम आपको टीवी की उन हसीनाओं के बारे में बता रहे हैं जो कमबैक करना चाहती हैं। लेकिन उन्हें अच्छे रोल्स नहीं मिल रहे हैं। इस लिस्ट में दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर आयशा सिंह तक का नाम शामिल हैं।
दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा, टीवी में उन्हें रोल्स ऑफर हो रहे हैं। लेकिन उन्हें अच्छे प्रोजेक्ट का इंतजार है। एक्ट्रेस आखिरी बार ये है मोहब्बतें में नजर आई थीं। इशिता के रोल को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
नीलम पंचाल टीवी पर वापसी करना चाहती हैं। एक्ट्रेस के पास अच्छा प्रोजेक्ट नहीं है। एक्ट्रेस हाल ही में गुजराती फिल्म नासूर में नजर आई थीं।
देवों के देव से सोनारिका को पहचान मिली थी। एक्ट्रेस टीवी पर कम बैक करना चाहती हैं।
आयशा सिंह को गुम है किसी के प्यार से फेम मिला था। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि जब उन्हें अच्छा रोल मिलेगा तो वो जरूर उस प्रोजेक्ट को करेंगी।
रुबीना दिलैक टीवी पर दमदार रोल मिलने पर कमबैक करेंगी। एक्ट्रेस इन दिनों अपने यूट्यूब चैनल के लिए काम कर रही हैं।
ऐश्वर्या शर्मा आखिरी बार गुम है किसी के प्यार में नजर आई थीं। उनके काम को लोगों ने पसंद किया था। फैंस एक्ट्रेस के कमबैक का इंतजार कर रहे हैं।
आकांक्षा चमोला टीवी पर वापसी करना चाहती हैं। लेकिन उनके पास कोई अच्छा प्रोजेक्ट नहीं है। एक्ट्रेस ने इस बारे में अपने इंटरव्यू में खुलकर बात की थी।