मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं ये टीवी हसीनाएं, मां बनने से पहले ही छिन गया था इनसे बच्चे का सुख

आज हम आपको टीवी की उन हसीनाओं के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने मिसकैरेज का दर्द झेला है। इन एक्ट्रेसेस ने अपने जीवन के इस मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की।

Authored by: प्रियंका झाUpdated Apr 19 2024, 15:28 IST
​मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं ये टीवी हसीनाएं, मां बनने से पहले ही छिन गया था इनसे बच्चे का सुखImage Credit : Instagram01 / 08

​मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं ये टीवी हसीनाएं, मां बनने से पहले ही छिन गया था इनसे बच्चे का सुख

मां बनना हर औरत के लिए गर्व की बात होती है। ऐसी कोई औरत नहीं होगी जो इस खुशी का अनुभव नहीं करना चाहेगी। आज हम आपको टीवी की उन हसीनाओं के बारे में बता रहे हैं जो मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं। इन एक्ट्रेसेस ने अपनी लाइफ के मुश्किल दौर में खुलकर बात की थी। इस लिस्ट में दीपिका कक्कड़ से लेकर निशा रावल तक का नाम शामिल हैं।

दीपिका कक्कड़Image Credit : Instagram02 / 08

दीपिका कक्कड़

दीपिका ने बताया था कि हम पेरेंट्स बनने वाले थे। लेकिन जब मैं छह महीने की प्रेग्नेंट थी, तब मेरा मिसकैरेज हो गया। मेरे लिए बहुत ही मुश्किल समय था।

निशा रावलImage Credit : Instagram03 / 08

निशा रावल

निशा रावल ने बताया था कि साल 2015 में 5 महीने की प्रेग्नेंट थी। मेरे और करण के बीच में घरेलु हिंसा हुई जिसकी वजह से मैंने अपना पहला बच्चा खो दिया।

अंकिता भार्गवImage Credit : Instagram04 / 08

अंकिता भार्गव

साल 2018 में अंकिता ने अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज फैंस को सुनाई थी। 4 महीने बाद एक्ट्रेस का मिसकैरेज हो गया। एक्ट्रेस ने बताया था कि उस मुश्किल समय में करण ने मेरा हर पल साथ दिया।

देबिना बनर्जीImage Credit : Instagram05 / 08

देबिना बनर्जी

देबिना बनर्जी मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में मिसकैरेज से लेकर प्रेग्नेंसी तक की जर्नी के बारे में खुलकर बात की थी।

डिंपी गांगुलीImage Credit : Instagram06 / 08

डिंपी गांगुली

डिंपी ने राहुल महाजान से शादी की थी। पहले बच्चे के दौरान डिंपी का मिसकैरेज हुआ था। इसके कुछ महीनों बाद डिंपी ने राहुल से तलाक ले लिया था।

टीजे सिद्धूImage Credit : Instagram07 / 08

टीजे सिद्धू

करणवीर बोहरा ने खुलासा किया था कि हमारी तीसरी बेटी के जन्म से पहले टीजे का मिसकैरेज हुआ था। हम दोनों काफी डर गए थे।

गुंजन मनकतलाImage Credit : Instagram08 / 08

गुंजन मनकतला

विकास मनकतला ने बिग बॉस 16 में बताया था कि उनकी पत्नी का पहला बच्चे के दौरान मिसकैरेज हो गया था। वह उनके परिवार के लिए काफी मुश्किल समय था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!