These Celebs Faces Rejection For Being Too Beautiful: बहुत से टीवी और बॉलीवुड सितारों ने बताया है कि उन्हें सांवली त्वचा के लिए रिजेक्ट किया गया। या फिर वे ज्यादा सुंदर नहीं हैं, इसलिए उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया। लेकिन आज हम आपको उन सितारों से रूबरू कराएंगे, जिनके लिए खूबसूरती ही उनके करियर में रुकावट बनने लगी। अपनी असीम सुंदरता के लिए उन्हें रिजेक्शन झेलना पड़ा। इस लिस्ट में दीया मिर्जा से लेकर गौहर खान तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं बॉलीवुड और टीवी के उन सितारों पर-
एक्ट्रेस गौहर खान की सुंदरता से हर कोई वाकिफ है। गौाहर खान ने बताया था कि उन्हें हॉलीवुड फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' फिल्म से इसलिए निकाल दिया गया, क्योंकि वह रोल के हिसाब से काफी ज्यादा सुंदर हैं।
टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली करिश्मा तन्ना को भी बहुत बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा है। करिश्मा ने बताया कि उन्हें बहुत बार इसलिए प्रोजेक्ट से निकाल दिया गया, क्योंकि वह बहुत ग्लैमरस हैं और उनकी हाइट बहुत ज्यादा है।
टीवी से लेकर बॉलीवुड और ओटीटी तक में अपनी धाक जमाने वाले करण टैकर को भी उनके गुड लुक्स के लिए रिजेक्ट किया गया। इस बात का खुलासा खुद करण टैकर ने किया था। उन्होंने बताया, "बहुत जगह मुझे ये बोलकर रिजेक्ट किया गया कि मैं गुडलुकिंग और फिट हूं।"
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीया मिर्जा को भी खूबसूरती के कारण रिजेक्शन झेलना पड़ा। एक्ट्रेस ने इस बारे में बताया था कि फिल्ममेकर्स उन्हें ये कहकर किनारे कर देते थे कि वह बहुत खूबसूरत और ग्लैमरस हैं।
डीनो मोरेया को भी उनके गुड लुक्स के लिए बहुत से प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया गया। एक्टर ने खुद इंटरव्यू में कहा था कि उनके गुडलुक्स बहुत बार करियर में उनके खिलाफ गए हैं। क्योंकि लोग उनकी फिटनेस और गुड लुक्स से ज्यादा कुछ देख ही नहीं पा रहे थे।
टीवी से लेकर बॉलीवुड तक पहचान बनाने वाली संजीदा शेख ने शोशा को दिये इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें कई प्रोजेक्ट्स से इसलिए निकाल दिया गया, क्योंकि वह ज्यादा सुंदर हैं। संजीदा शेख के इस बयान ने लोगों को हैरान कर दिया था।
कृति सेनन आज बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा था जब उन्हें खूबसूरती के कारण रिजेक्ट कर दिया जाता था। कृति सेनन ने बताया था कि मेकर्स का कहना होता था कि वह बहुत खूबसूरत और बहुत परफेक्ट हैं, जिससे पर्दे पर वह रियल नहीं लग पाएंगी।