Highest Grossing Indian Films: साल 2026 में 19 मार्च को रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने दर्शकों को इम्प्रेस करने के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर भी खूब धमाल मचाया है। यह मूवी 42 दिनों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करने में लगी हुई है। दिलचस्प बात यह है कि 'धुरंधर 2' ने 'बाहुबली 2' के कलेक्शन को भी पीछे कर दिया है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको इंडिया की सबसे कमाऊ फिल्मों से रूबरू कराने जा रहे हैं। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...
एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' ने अपने समय में 1,642 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस मूवी को अब 'धुरंधर: द रिवेंज' ने पछाड़ दिया है। अब यह दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गई है।
सुकुमार ने अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा 2' का निर्देशन किया था। इस मूवी ने 1,632 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इस मूवी को भी 'धुरंधर 2' ने मात दे दी है।
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने 1,219 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यह मूवी 'धुरंधर: द रिवेंज' का पहला पार्ट है, जिसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया था।
प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म 'केजीएफ 2' में यश को अहम रोल में देखा गया था। 1,182 करोड़ रुपये की कमाई करने के साथ यह फिल्म इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है।
एटली कुमार ने शाहरुख खान और नयनतारा के साथ फिल्म 'जवान' की थी। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 1,147 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' ने 'बाहुबली 2' को मात देकर पहले स्थान पर कब्जा कर लिया है। 19 मार्च को रिलीज हुई इस मूवी ने 1646 करोड़ रुपये कमाए हैं।