बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा के साथ हुए आज एक हादसे से उनके फैंस को परेशान कर दिया है। बता दें की आज सुबह बंदूक को साफ करके अलमारी में रखते समय अचानक अभिनेता के हाथ से बंदूक छूट कर नीचे गिर जाती है और उसका लॉक खुला होने की वजह से गोविंदा के पैर में गोली लग जाती है। ऐसे में उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें की सालों की दुश्मनी भुलाकर अब गोविंदा (Govinda) से मिलने और उनका हाल-चाल पुचले डेविड धवन (David Dhawan) अस्पताल पहुंचे हैं। आइए तस्वीरों पर नजर डालते हैं।
बॉलीवुड फिल्म निर्माता को जैसे ही गोविंदा के गोली लगने की खबर पहुंची, वह सालों की दुश्मनी भुलाकर अभिनेता से मिलने अस्पताल पहुँच गए। तस्वीर में देखा जा सकता है की डेविड धवन अस्पताल पहुँच गए हैं।
गोविंदा के गोली लगने की खबर ने डेविड धवन अस्पताल पहुंचे। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह अस्पताल से बाहर आ रहे हैं। गोविंद से मिलने के बाद उनके चेहरे की परेशानी को साफ देखा सकता है।
डेविड धवन-गोविंद की जोड़ी ने 90 के दशक में खूब नाम कमाया था। हालांकि बाद में इनके रिश्ते में खटास आ गई थी। लेकिन आज अपने पुराने दोस्त को परेशानी में देख डेविड खुद को रोक नहीं पाए और अस्पताल उनसे मिलने आ गए।
इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि गोविंदा से मिलने के बाद डेविड धवन वापिस अपने घर जाते नजर आ रहे हैं। निर्माता ने आज साबित कर दिया की मुश्किल घड़ी में एक दोस्त का साथ कैसी दिया जाता है।
बॉलीवुड फिल्म निर्माता सालों की दुश्मनी को परे रख आज गोविंदा से मिलने अस्पताल पहुंचे। मिलने के बाद निर्माता ने कैमरे के सामने हाथ हिलाते हुए सबको बताया की गोविंद अब ठीक हैं।