दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की मौत से पूरे इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बॉलीवुड के सभी स्टार्स धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बीते 2 दिनों से सनी देओल के घर पर कई स्टार्स पहुंच चुके हैं। आज भी सितारों का तांता लगा हुआ है। आज के दिन डेविड धवन, जावेद अख्तर अनुपम खेर और अर्जुन कपूर देओल परिवार को संभालने पहुंचे। इस दौरान की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।
दुख की घड़ी में अनुपम खेर देओल परिवार के साथ खड़े है। अनुपम खेर कुछ देर पहले ही सनी देओल के घर पहुंचे और धरम पाजी को श्रद्धांजलि दी। अनुपम खेर और धर्मेंद्र का रिश्ता एक गहरी दोस्ती और आपसी सम्मान का था। धरम पाजी की मौत से अनुपम खेर परेशान और दुखी है।
74 साल के डेविड धवन भी खुद को रोक नहीं पाएं। कुछ देर पहले ही डेविड, सनी देओल के घर पहुंचे। इस दौरान वो लड़खड़ाते हुए नजर आए। फिर भी वो धीरे-धीरे चलकर सनी देओल के घर पहुंचे और उनको सहारा दिया।
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को भी पैपराजी ने धर्मेंद्र के घऱ के बाहर स्पॉट किया। उन्होंने भी इस मुश्किल घड़ी में देओल परिवार का साथ दिया। उनकी ये तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।
इस लिस्ट में जावेद अख्तर का नाम भी शामिल है। उन्होंने भी सनी देओल और बॉबी देओल को संभाला। बता दें कि जावेद अख्तर और धर्मेंद्र काफी अच्छे दोस्त थे।