'धुरंधर 2' ने उतार दिया 'कॉकटेल 2' का भूत, नहीं बन पाई 2026 की बेस्ट वीकेंड ओपनर

2026 Best Weekend Openers: साल 2026 की बेस्ट वीकेंड ओपनर्स की लिस्ट में 'कॉकटेल 2' को टॉप 3 में जगह नहीं मिली है। यह मूवी 'बॉर्डर 2' के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त नहीं कर पाई है।

Authored by: Lalit KumarUpdated Jun 22 2026, 11:02 IST
'कॉकटेल 2' नहीं बन पाई 2026 की बेस्ट वीकेंड ओपनरImage Credit : Instagram01 / 07

'कॉकटेल 2' नहीं बन पाई 2026 की बेस्ट वीकेंड ओपनर

2026 Best Weekend Openers: बीते शुक्रवार यानी 19 जून को फिल्म 'कॉकटेल 2' रिलीज हुई थी। शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनॉन की फिल्म 'कॉकटेल 2' की ओपनिंग डे की कमाई देखकर ऐसा लग रहा था कि यह शुरुआती वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा देगी। हालांकि फिल्म का ओपनिंग वीकेंड तो शानदार रहा है लेकिन 'धुरंधर 2'-'बॉर्डर 2' के रिकॉर्ड को तोड़ने का 'कॉकटेल 2' का सपना अब कभी पूरा नहीं हो पाएगा। आइए देखें 2026 की बेस्ट वीकेंड ओपनर्स की लिस्ट में यह मूवी किस स्थान पर हैं।

धुरंधर 2Image Credit : Instagram02 / 07

धुरंधर 2

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' के रिकॉर्ड को तोड़ना अब नामुमकिन जैसा लग रहा है। इस मूवी ने शुरुआती 4 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 466 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

बॉर्डर 2Image Credit : Instagram03 / 07

बॉर्डर 2

साल 2026 की टॉप वीकेंड ओपनर्स की लिस्ट में 'बॉर्डर 2' अभी भी दूसरे स्थान पर बनी हुई है। इस मूवी ने ओपनिंग वीकेंड में 129.89 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। फिल्म में वरुण धवन, सनी देओल और दिलजीत दोसांझ सहित कई कलाकार नजर आए थे।

भूत बंगलाImage Credit : Instagram04 / 07

भूत बंगला

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती तीन दिनों में 65.65 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही थी।

कॉकटेल 2Image Credit : Instagram05 / 07

कॉकटेल 2

शाहिद कपूर, कृति सेनॉन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' को फैन्स पसंद कर रहे हैं। इस मूवी ने ओपनिंग वीकेंड में 46.49 करोड़ रुपये कमाए हैं। 'कॉकटेल 2' 2026 की चौथी बेस्ट वीकेंड ओपनर साबित हुई है।

ओ रोमियोImage Credit : Instagram06 / 07

ओ रोमियो

'कॉकटेल 2' के अलावा शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' भी इस लिस्ट में शामिल है। इस मूवी ने ओपनिंग वीकेंड में 34.51 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। यह लिस्ट में 5वें स्थान पर है।

है जवानी तो इश्क होना हैImage Credit : Instagram07 / 07

है जवानी तो इश्क होना है

वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' अब तक की 2026 की बेस्ट ओपनर्स की लिस्ट में छठे स्थान पर है। फिल्म ने 28.51 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!