Bigg Boss: सलमान खान के शो में फुस्स साबित हुए TV के ये धुरंधर, अब गौरव खन्ना फेर रहे हैं उम्मीदों पर पानी

These TV Stars Flopped In Salman Khan Show: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस' ने कई स्टार्स को सुपरस्टार बना दिया था। लेकिन टीवी के ही कुछ धुरंधर ऐसे भी रहे जो सलमान खान के शो में फ्लॉप साबित हुए। इस लिस्ट में रुपाली गांगुली से लेकर सुंबुल तौकीर खान तक का नाम शामिल है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Sep 20 2025, 16:25 IST
बिग बॉस में फुस्स साबित हुए टीवी के ये धुरंधरImage Credit : Star's Instagram01 / 09

बिग बॉस में फुस्स साबित हुए टीवी के ये धुरंधर

These TV Stars Flopped In Salman Khan Show: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस' ने कई स्टार्स के करियर को जीवन दान देने का काम किया है। उनके करियर को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। लेकिन कुछ टीवी के धुरंधर ऐसे रहे जिन्होंने छोटे पर्दे पर तो खूब वाहवाही लूटी, लेकिन बिग बॉस में जाते ही फुस्स साबित हो गए। इस लिस्ट में अब गौरव खन्ना का नाम भी जुड रहा है, क्योंकि दर्शकों का मानना है कि गौरव खन्ना उम्मीदों पर पानी फेर रहे हैं।

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly)Image Credit : Star's Instagram02 / 09

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly)

टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने बिग बॉस के सीजन 1 में कदम रखा था। लेकिन वह इस शो मे ंज्यादा कमाल नहीं दिखा पाईं और जल्द ही उन्हें घर से बेघर होना पड़ा था।

नायरा बनर्जी (Nyra Banerjee)Image Credit : Star's Instagram03 / 09

नायरा बनर्जी (Nyra Banerjee)

नायरा बनर्जी ने टीवी की दुनिया में अपनी एक्टिंग से जबरदस्त पहचान बनाई है। उन्होंने बिग बॉस 18 में कदम रखा था, जहां से वह कुछ ही सप्ताह में बाहर हो गईं। नायरा की गेम शो में फुस्स साबित हुई थी।

ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma)Image Credit : Star's Instagram04 / 09

ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma)

टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा को भी बिग बॉस में लोग उभरते हुए देखना चाहते थे। लेकिन कुछ सप्ताह उनके ऐसे रहे, जिसमें उन्हें समझ ही नहीं आया कि क्या करना है। वहीं ईशा मालवीय ने मौका मिलते ही ऐश्वर्या शर्मा को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

अंकित गुप्ता (Ankit Gupta)Image Credit : Star's Instagram05 / 09

अंकित गुप्ता (Ankit Gupta)

टीवी एक्टर अंकित गुप्ता से भी लोगों को खूब उम्मीदें थीं। लेकिन बिग बॉस 16 में उनका गेम भी फुस्स रहा। अंकित गुप्ता को अक्सर बिग बॉस में शांत देखा जाता था। कई बार सलमान खान ने भी उन्हें गेम खेलने के लिए टोका।

शहजादा धामी (Shehzada Dhami)Image Credit : Star's Instagram06 / 09

शहजादा धामी (Shehzada Dhami)

टीवी एक्टर शहजादा धामी ने 'बिग बॉस 18' में एंट्री के बाद खूब ऊंची-ऊंची बातें की थीं। यहां तक कि स्टेज पर भी शहजादा ने खूब तेवर दिखाए थे। लेकिन सलमान खान के शो से कुछ ही दिनों में उनकी विदाई हो गई।

सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan)Image Credit : Star's Instagram07 / 09

सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan)

बिग बॉस 16 में सुंबुल तौकीर खान ने एंट्री की थी। लेकिन उनका गेम देख ऐसा लगा मानो उन्हें धक्का देकर आगे पहुंचाया गया हो। 'बिग बॉस 16' में सुंबुल तौकीर खान ने दर्शकों को तो निराश किया ही, साथ ही गेम में उनका कोई खास योगदान नहीं था।

कविता कौशिक (Kavita Kaushik)Image Credit : Star's Instagram08 / 09

कविता कौशिक (Kavita Kaushik)

'बिग बॉस 14' में कविता कौशिक ने जोरों-शोरों से कदम रखा था। लेकिन उनकी गेम ने दर्शकों को निराश करके रख दिया। वहीं खुद कविता कौशिक भी बिग बॉस को अपने करियर की सबसे बड़ी गलती मानती हैं।

गौरव खन्ना (Gaurav Khanna)Image Credit : Star's Instagram09 / 09

गौरव खन्ना (Gaurav Khanna)

बिग बॉस में गौरव खन्ना की एंट्री पर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर थी। लेकिन कई बार सलमान खान उन्हें टोक चुके हैं कि वह बैकफुट पर खेल रहे हैं। किसी टास्क में गौरव खन्ना हिस्सा लेते नजर नहीं आते हैं। यहां तक कि मुनव्वर फारूकी ने भी उन्हें नसीहत दी थी कि आप गेम में खुल जाओ।

End of Photo Gallery