TV Stars Fall Into Financial Debt: टीवी स्टार्स की लाइफस्टाइल देखकर लगता है कि ये कितनी ऐश की जिंदगी जीते होंगे, जबकि सच्चाई इसके बिल्कुल विपरीत है। टीवी के बहुत से सितारे ऐसे रहे हैं जो लाखों-करोड़ों रुपये कमाने के बाद भी कर्ज में बुरी तरह डूब गए थे। इस लिस्ट में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के गुरुचरण सिंह से लेकर 'बिग बॉस 19' फेम अमाल मलिक तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी के उन सितारों पर-
करणवीर बोहरा ने बताया था कि अपने शौक पूरे करने के चक्कर में वह बुरी तरह से कर्ज में डूब गए थे। उनपर करोड़ों रुपये का कर्ज हो गया था। उन्होंने एक फिल्म 'हमें तुमसे प्यार कितना' प्रोड्यूस की थी, जिसने उन्हें कर्ज में डुबा दिया था।
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के गुरुचरण सिंह सोढ़ी भी बुरी तरह कर्ज में उलझ चुके हैं। उनपर करोड़ों रुपये का कर्ज हो गया था। गुरुचरण सिंह ने इस दौरान काम ढूंढने की भी कोशिश की, लेकिन काम न मिलने की वजह से उन्होंने व्रत रख लिया था, जिसके बाद गुरुचरण सिंह को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' जैसे कई पॉपुलर शो का हिस्सा बन चुकीं जया भट्टाचार्य ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी हैं। एक वक्त ऐसा था जब जया कर्ज में डूब गई थीं। अपनी मां के इलाज के लिए उन्हें उधार के पैसों से दिन गुजारने पड़े थे।
अमाल मलिक ने हाल ही में 'बिग बॉस 19' में खुलासा किया है कि उन्होंने कैसे वित्तीय संकट का सामना किया है। उनपर 3 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज हो गया था। काम की तलाश में वह एकता कपूर की पार्टी में बिन बुलाए जा पहुंचे थे।
टीवी और बॉलीवुड में अपने अंदाज से धमाल मचाने वाली राखी सावंत भी कर्ज के बोझ तले दब चुकी हैं। राखी सावंत के हालात एक वक्त पर ऐसे हो गए थे कि उन्होंने अनिल अंबानी की शादी में वेट्रेस का काम किया था।
'साराभाई वर्सेज साराभाई' एक्टर राजेश कुमार भी कर्ज में उलझ गए थे। उन्होंने एक्टिंग छोड़कर खेती-बाड़ी में हाथ आजमाने की कोशिश की थी, जिसने उन्हें 2 करोड़ रुपये के कर्ज तले दबा दिया था।
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रश्मि देसाई पर करीब 3 से 3.5 करोड़ रुपये का कर्ज हो गया था। एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में बताया था कि उनके पास रहने के लिए घर नहीं था, जिसकी वजह से उन्होंने चार रातें अपनी कार में ही सड़क पर गुजारी थीं। रश्मि ने बताया कि उसी दौरान उनका तलाक हुआ था।