TV Star living on a rent in Mumbai: टीवी के ऐसे बहुत से नामी सितारे हैं जो करोड़ों कमाने के बावजूद मुंबई जैसे शहरों मे आज भी अपना आशियाना नहीं बना पाए हैं। ये सितारे आज भी किराए के घर में रहने के लिए मजबूर हैं। इस लिस्ट में रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) से लेकर ईशा मालवीय (Isha Malviya), प्रियंका चहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) जैसे बड़े सितारों का नाम शामिल हैं। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालें।
बिग बॉस 14 विजेता रुबीना दिलैक अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। बता दें कि टीवी का नामी चेहरा होने के बावजूद एक्ट्रेस अब तक मुंबई में अपना खुद का आशियाना नहीं बना पाई हैं।
एकता कपूर के शो नागिन 7 के लिए आए दिन प्रियंका चहर चौधरी का नाम सामने आता रहता है। इसके अलावा एक्ट्रेस की निजी जिंदगी पर नजर डालें तो करोड़ों छापने के बावजद वह मुंबई में अपना खुद का घर नहीं ले पाई हैं।
टीवी एक्टर अंकित गुप्ता भी अक्सर सोशल मीडिया का हिस्सा बने ही रहते हैं। बता दें की अभिनेता अब भी किराए के घर में रहते हैं। उन्होंने मुंबई में अब तक अपने सपनों का आशियाना नहीं बनाया है।
टीवी शो 'उडारिया' फ़ेम ईशा मालवीय आज घर-घर मे बड़ा नाम बन गई हैं। हालांकि लाखों की कमाई करने के बावजूद ईशा अब तक मुंबई में अपना घर नहीं खरीद पाई हैं।
बिग बॉस 17 के रनर-अप रहे अभिषेक कुमार ने सालमान खान के शो से काफी फ़ेम हासिल कर लिया है। हालांकि इसके बावजूद अभिषेक आज भी किराए के घर में रहते हैं। उन्होंने अभी तक मुंबई में अपना घर नहीं खरीदा है।
'गुम है किसी के प्यार में' की एक्ट्रेस आयशा सिंह का अभी हाल में नया शो 'मन्नत' लॉन्च हुआ है। फैंस इस शो को भी काफी पसंद कर रहे हैं। इन सबके बीच बता दें कि लाखों-करोड़ों छापने के बावजूद एक्ट्रेस ने अब तक मुंबई में अपना घर नहीं लिया है।
बिग बॉस 17 स्टार समर्थ जूरेल ने भी सलमान खान के शो के दौरान काफी सुर्खियां बटोरी थी। हालांकि एक्टर भी अभी तक मुंबई में किराए के घर पर रह रहे हैं। उन्होंने खुद का आशियाना नहीं बनाया है।