Anupamaa Fame Madalsa Sharma Looks Like Barbie Doll: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' से सबका दिल जीतने वाली एक्ट्रेस और मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरों को लेकर काफी चर्चा में आ गई हैं। मदालसा शर्मा जापान पहुंची हैं, जहां रहते हुए वह अपने फैंस के साथ खूब वीडियोज और फोटोज शेयर कर रही हैं। हाल ही में मदालसा शर्मा ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की है, जिसमें उनकी खूबसूरती देखने लायक रही। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन तस्वीरों पर-
मदालसा शर्मा अपनी इन तस्वीरों में हद से ज्यादा खूबसूरत लगीं। ब्लैक स्कर्ट, पिंक टॉप और नए हेयरस्टाइल के साथ मदालसा शर्मा की खूबसूरती देखने लायक रही।
मदालसा शर्मा की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है। वहीं इन तस्वीरों में मदालसा शर्मा की क्यूटनेस भी देखने लायक रही। एक्ट्रेस की मुस्कुराहट किसी को भी दीवाना बना दे।
मदालसा शर्मा अपनी इन फोटोज में बिल्कुल बार्बी डॉल लगीं। यहां तक कि फैंस भी मदालसा शर्मा को बार्बी डॉल बताते नहीं थक रहे हैं। हर तस्वीर में उनकी खूबसूरती देखने लायक रही।
मदालसा शर्मा ने इन तस्वीरों को कुछ ही घंटे पहले साझा की हैं, लेकिन देखते ही देखते फोटोज पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं। वहीं फैंस उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।
मदालसा शर्मा ने अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, "दुनिया की सबसे बिजी टोक्यो की स्ट्रीट को मैंने अपना निजी रनवे बना दिया है।" उनकी फोटोज देख 'अनुपमा' एक्ट्रेस अश्लेषा सावंत ने भी इमोजी शेयर कर रिएक्शन दिये।
मदालसा शर्मा की तस्वीरें देख कह सकते हैं कि वह जापान में रहते हुए जमकर एंजॉय कर रही हैं। इससे पहले भी मदालसा ने कुछ फोटोज शेयर की थीं, जिसमें वह किमोनो पहने दिखाई दीं।