Anupamaa 7 Maha Twist 2 May, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'अनुपमा' में आए दिन ऐसे-ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। बीते दिन रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में दिखाया गया कि अनुपमा के कैफे के बारे में प्रेम राही को बताता है और उससे अपने सारे रिश्ते तोड़ देता है। वो तोड़-फोड़ मचाता है और उसकी शक्ल देखने के लिए भी तैयार नहीं होता। लेकिन रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।
रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि राही श्रुति के साथ अनुपमा के कैफे पर पहुंचेगी। अनुपमा और बंकू की बातचीत सुन राही का खून खौल जाएगा। कैफे का साइनबोर्ड देख राही का पारा सातवें आसमान पर होगा।
अनुपमा अपने कैफे का उद्घाटन करने वाली होगी। लेकिन राही को अपने सामने देख उसके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। वहीं राही भी हाथ में डंडा लेकर अनुपमा के कैफे में तोड़-फोड़ करनी शुरू कर देगी। वो एक-एक सामान तोड़ देगी, जिसमें अनुपमा को भी चोट लगेगी।
अनुपमा के कैफे का नाश मारने के बाद राही अनुपमा के दिल को छलनी करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। वो अनुपमा से कहेगी कि आप तो पॉप्स को भूलकर कब का आगे बढ़ चुकी हैं। लेकिन श्रुति के मन में आज भी पॉप्स जिंदा हैं।
राही कहेगी कि आपने अपनी बेटी को तकलीफ देने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। लेकिन श्रुति है जो मेरी खुशी के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है। कभी-कभी तो लगता है कि जब मैं मर जाऊंगी, तब ही आपको चैन आएगा।
राही, अनुपमा को ताना देने में जरा भी नहीं थकेगी। वो अनुपमा से कहेगी कि आप भले ही दुनिया को कितनी भी महान बनकर दिखाती हैं। लेकिन आज मैं आपसे कहती हूं कि आप दुनिया की सबसे बुरी मां हैं।
राही की तोड़-फोड़ के कारण अनुपमा के पैरों में चोट लग जाएगी। लेकिन अनुपमा उस चोट की परवाह किये बगैर ही घर में चुप-चाप लेटी रहेगी। ऐसे में बंकू आकर अनुपमा के पैरों में मरहम लगाएगा। वहीं दूसरी ओर राही के जख्मों का इलाज श्रुति करेगी।
'अनुपमा' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि बा, बापूजी और बाकी लोगों से सवाल करेंगे कि अनु की रसोईं में दूसरा आदमी कौन था। बापूजी लीला की बात टालने की कोशिश करेंगे। लेकिन पाखी और तोषू भी उस आग में घी डालने का काम करेंगे।