Anupamaa 7 Maha Twist: आते ही अनुपमा को तबाह करेगी श्रुति, ख्याती के चक्कर में मोटी बा की खटिया खड़ी करेगी राही

​Anupamaa 7 Maha Twist: टीवी सीरियल अनुपमा में नया ड्रामा होने वाला है। अनुपमा और दिग्विजय अब अहमदाबाद आने वाले हैं। दूसरी तरफ श्रुति आते ही धमाका करने वाली है। आइए आपको अपकमिंग एपिसोड के बारे में बताते हैं।

Authored by: कविताUpdated Apr 24 2026, 12:05 IST
अनुपमा में आएंगे 7 महाट्विस्ट, होगा धमाकाImage Credit : Jiohotstar01 / 08

अनुपमा में आएंगे 7 महाट्विस्ट, होगा धमाका

Anupamaa 7 Maha Twist: टीवी सीरियल अनुपमा में एक के बाद एक ट्विस्ट आ रहे हैं। सीरियल में अनुपमा किसी तरह एक बार फिर अपनी नई शुरूआत करने अहमदाबाद आने वाली है, लेकिन इस बार वो अकेली नहीं होगी। इस बार दिग्विजय अनुपमा के साथ है। मोटी बा और गौतम की घटिय चालबाजी की वजह से उनका रेस्टोरेंट बंद हो गया है, लेकिन अनुपमा हार नहीं मानेगी। हालांकि, इन सबके बीच अनुपमा की जिंदगी में नई परेशानी आने वाली है। श्रुति आते ही राही और प्रेम को अपना सगा बनाने वाली है। आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग एपिसोड में क्या क्या होगा।

दिग्विजय के साथ गोवा छोड़ेगी अनुपमाImage Credit : Jiohotstar02 / 08

दिग्विजय के साथ गोवा छोड़ेगी अनुपमा

दिग्विजय को पता चल गया है कि अनुपमा अनुज की पत्नी है और अब दिग्विजय उसके साथ जाने के लिए तैयार है। उसका घर सील हो गया है और अनुपमा और दिग्विजय साथ निकल जाते हैं।

श्रुति करेगी राही को फोनImage Credit : Jiohotstar03 / 08

श्रुति करेगी राही को फोन

दूसरी तरफ राही को एक फोन आएगा, जिसमें एक महिला उसके काम की तारीफ करेगी। वो महिला कोई और नहीं श्रुति होगी। वह राही को अपने बारे में नहीं बताएंगी। श्रुति इस बार उस कंपनी पार्टनर बनकर आएगी, जहां पर राही जॉब करती है। वह राही के काम की तारीफ करेगी।

ख्याती को परेशानी करेगी मोटी बा​Image Credit : Jiohotstar04 / 08

ख्याती को परेशानी करेगी मोटी बा​

ख्याती घर पर रहकर काम करने लगी है लेकिन मोटी बा को ये पसंद नहीं है। इसी वजह से जैसे ही ख्याती घर में काम करने लगेगी तब मोटी बा आएगी। उसे कोई न कोई काम देने लगेगी। इसी वजह से ख्याती गिर भी जाती है।

मोटी बा को मुंहतोड़ जवाब देगी राही​Image Credit : Jiohotstar05 / 08

मोटी बा को मुंहतोड़ जवाब देगी राही​

ख्याती को राही संभालती है और तभी मोटी बा ख्याती को जॉब करने का ताना दे देती है। इस मौके पर राही मोटी बा को मुंहतोड़ जवाब देती है। इस मौके पर वह साफ बोलती है कि अगर उसका बस चले तो वह सबको घुंघट करवा देगी।

ख्याती को अपनी गुलाम बताएगी मोटी बा​Image Credit : Jiohotstar06 / 08

ख्याती को अपनी गुलाम बताएगी मोटी बा​

ख्याती भी आगे आती है और मोटी बा से सवाल करती है कि जब सब कुछ उसके हिसाब से हो रहा है तो वह उसे काम क्यों नहीं करने दे रही? तब मोटी बा उसे अपना गुलाम बता देती है। वह ख्याती को कहती है कि उसके पास कभी अपना कुछ नहीं होगा। ख्याती के पास सब कुछ उसका दिया हुआ है।

शाह हाउस में किंजल की होगी वापसी​Image Credit : Jiohotstar07 / 08

शाह हाउस में किंजल की होगी वापसी​

शाह हाउस में धमाका होगा। शाह हाउस में किंजल की एंट्री होगी। किंजल को देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा, लेकिन तोषू उसे देरी से आने पर ताना देगा। किंजल सब कुछ इग्रोर करेगी और माही को नई जॉब ऑफर करेगी।

दिग्विजय के साथ शाह हाउस जाएगी अनुपमा?​Image Credit : Jiohotstar08 / 08

दिग्विजय के साथ शाह हाउस जाएगी अनुपमा?​

अनुपमा और दिग्विजय अहमदाबाद पहुंच जाएंगे। यहां पर अनुपमा एक लड़की की फूल बेचने में मदद करेगी, लेकिन बंकू तब ही पूछ लेगा कि वह लोग कहां जाने वाले हैं। क्या अनुपमा उन्हें अपने घर लेकर जाएगी, जहां से पहले ही उसे निकाल दिया गया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!