अंदाज अपना-अपना के दौरान रवीना टंडन की जासूसी कराती थी करिश्मा कपूर, 31 सालों बाद डिजाइनर के किया खुलासा

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डिजाइनर एशले रेबेलो (Ashley Rebello) ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि फिल्म अंदाज अपना-अपना की शूटिंग के दौरान जब वो रवीना टंडन (Raveena Tondon) के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन कर रहे थे तब करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) अपने खास लोगों से एक्ट्रेस की जासूसी करवाती थी कि वो सॉन्ग और सीन्स में किस तरह की ड्रेसेस पहनने वाली हैं। फिल्म अंदाज अपना-अपना के दौरान करिश्मा-रवीना के बीच 36 का आंकड़ा था, जिस कारण डायरेक्टर भी परेशान थे।

Authored by: राहुल शर्माUpdated Apr 28 2025, 16:47 IST
अंदाज अपना-अपना के दौरान बिल्लियों की तरह लड़ती थीं रवीना-करिश्मा, सेट पर नहीं करती थीं बात... डायरेक्टर थे परेशानImage Credit : Movie Scene/Social Media01 / 08

अंदाज अपना-अपना के दौरान बिल्लियों की तरह लड़ती थीं रवीना-करिश्मा, सेट पर नहीं करती थीं बात... डायरेक्टर थे परेशान

बॉलीवुड सिनेमा की कल्ट क्लासिक कॉमेडी मूवी अंदाज अपना-अपना की रिलीज को 31 साल पूरे हो चुके हैं। डायरेक्टर राजकुमार संतोषी द्वारा बनाई गई इस फिल्म में सलमान खान, आमिर खान, करिश्मा कपूर और रवीना टंडन जैसे कलाकार थे, जिनकी शानदार परफॉर्मेंसेज ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया था। फिल्म में इन चारों के बीच में जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली थी, जिसे देखकर ये अंदाजा लगाना मुश्किल है कि सेट पर करिश्मा-रवीना के बीच में 36 का आंकड़ा था। इन दोनों की लड़ाई इस हद तक थी कि ये एक-दूसरे की जासूसी तक करवाती थीं। डिजाइनर एशले रेबेलो ने एक इंटरव्यू के दौरान बड़ा खुलासा किया है, जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया है।

31 साल पहले रिलीज हुई थी अंदाज अपना अपनाImage Credit : Movie Scene/Social Media02 / 08

31 साल पहले रिलीज हुई थी अंदाज अपना अपना

डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की अंदाज अपना-अपना 31 साल पहले रिलीज हुई थी। इस फिल्म को आज कल्ट का दर्जा प्राप्त है लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि रिलीज के समय ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। वक्त के साथ दर्शकों ने इसे प्यार दिया और टीवी पर हिट होने की वजह से इसे कल्ट का दर्जा मिला है।

अंदाज अपना-अपना के सेट पर रहती थी कलाकारों की लड़ाई Image Credit : Movie Scene/Social Media03 / 08

अंदाज अपना-अपना के सेट पर रहती थी कलाकारों की लड़ाई

फिल्म अंदाज अपना-अपना के दौरान सलमान-आमिर, रवीना-करिश्मा के बीच में जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली थी। हालांकि उस दौर की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शूटिंग के दौरान सलमान खान की आमिर खान से नहीं बनती थी और रवीना की करिश्मा से नहीं बनती थी।

सेट पर एक-दूसरे से बात नहीं करती थीं करिश्मा-रवीनाImage Credit : Movie Scene/Social Media04 / 08

सेट पर एक-दूसरे से बात नहीं करती थीं करिश्मा-रवीना

करिश्मा और रवीना की लड़ाई का आलम ये था कि इनमें शूटिंग के दौरान बात भी नहीं होती थी। ये दोनों शॉट देने के लिए सेट पर आती थीं और शॉट देकर घर लौट जाती थीं। करिश्मा-रवीना के इस बर्ताब से कास्ट और क्रू काफी परेशान था।

करिश्मा ने कराई थी रवीना की जासूसीImage Credit : Movie Scene/Social Media05 / 08

करिश्मा ने कराई थी रवीना की जासूसी

कॉस्ट्यूम डिजाइनर ऐशले रेबेलो ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि जब वो रवीना के लिए ये रात और ये दूरी गाने के लिए कॉस्ट्यूम बना रहे थे तब करिश्मा अपने करीबियों को उनके पास ये देखने के लिए भेजती थीं कि उन्होंने कैसी ड्रेसेस डिजाइन की हैं।

एशले रेबेलो बोले शूटिंग के दौरान आता था काफी मजाImage Credit : Movie Scene/Social Media06 / 08

एशले रेबेलो बोले शूटिंग के दौरान आता था काफी मजा

एशले ने इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि रवीना-करिश्मा की लड़ाई की वजह से सेट पर तनाव तो रहता ही था लेकिन उसके साथ-साथ लोगों को खूब गॉसिप भी मिलती थी। इस कारण लोगों को काफी मजा आता था। गॉसिप की वजह से वो भी काफी मजे करते थे।

राजकुमार संतोषी ने करिश्मा-रवीना को रस्सी से बांध दिया थाImage Credit : Movie Scene/Social Media07 / 08

राजकुमार संतोषी ने करिश्मा-रवीना को रस्सी से बांध दिया था

करिश्मा-रवीना की लड़ाई से डायरेक्टर राजकुमार संतोषी एक वक्त इतने परेशान हो गए थे कि उन्हें गुस्सा आ गया था। राजकुमार एक शॉट ले रहे थे, जिसमें इन दोनों को रस्सी से बांधना था। शॉट खत्म होने के बाद भी राजकुमार ने रस्सी नहीं खोली। राजकुमार ने कहा कि जब तक ये दोनों बात नहीं करती हैं, कोई भी रस्सी नहीं खोलेगा। आखिर में रवीना-करिश्मा को बात करनी पड़ी, जिसके बाद ही रस्सी खोली गई।

31 साल बाद दोबारा रिलीज हुई अंदाज अपना-अपनाImage Credit : Movie Scene/Social Media08 / 08

31 साल बाद दोबारा रिलीज हुई अंदाज अपना-अपना

फिल्म अंदाज अपना-अपना को मेकर्स ने 31 सालों के बाद दोबारा रिलीज किया है। ये फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है और वो चारों कलाकारों की परफॉर्मेंस को काफी एन्जॉय कर रहे हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!