Stars Spotted Today: 14 जून को बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के कई सितारे अलग-अलग जगहों पर स्पॉट हुए। रश्मिका मंदाना एक इवेंट में विजय देवरकोंडा के साथ नजर आईं, जहां दोनों की मौजूदगी ने फैंस का ध्यान खींचा। वहीं अमिताभ बच्चन ने अपने घर के बाहर आकर फैंस का अभिवादन किया और उनसे मुलाकात की। इसके अलावा तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित और तमन्ना भाटिया भी कैमरों में कैद हुईं। खास बात यह रही कि तीनों एक्ट्रेस ब्लैक आउटफिट में नजर आईं और उनके स्टाइलिश लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं।
फिल्म मां बहन को लोगों का खूब प्यार मिलने पर आज तृप्ति डिमरी और माधुरी ने केक कट किया। इस दौरान माधुरी और तृप्ति डिमरी ब्लैक ड्रेस में नजर आईं।
एक्टर अमिताभ बच्चन आज अपने घर के बाहर आए फैंस से मिले। इस दौरान अमिताभ बच्चन का सादगी भरे अंदाज देखने को मिला।
एक्ट्रेस कंगना रनौत आज देसी लुक में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान कंगना रनौत ने काला चश्मा लगा खा था। जो उनके लुक को और भी निखार रहा है।
एक्ट्रेस कृति शर्मा आज शॉट ड्रेस पहने नजर आईं। इस शॉर्ट ड्रेस में एक्ट्रेस ने जमकर अपने टोन्ड लेग्स फ्लॉन्ट दिखाई दीं
इस वायरल हो रही तस्वीर में रश्मिका मंदाना अपने पति विजय देवरकोंडा का ध्यान रखती नजर आ रही हैं। रश्ममिका और विजय देवरकोंडा का अंदाज लोगों लूट रह है।
एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया आज ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। इस दौरान तमन्ना भाटिया के फेस पर प्यारी सी स्माइल देखने को मिली।