TV Actresses Do Not Want Kids: मां बनना हर महिला की जिंदगी में बेहद खास पल होता है। इस पल का हर महिला बेसब्री से इंतजार करती है। लेकिन हमारी टीवी और बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जो अपनी जिंदगी में बच्चे नहीं चाहतीं। वह शादी के सालों बाद भी बच्चे के नाम से कतराती हैं। इस लिस्ट में एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला से लेकर कविता कौशिक तक का नाम शामिल है। टीवी और बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस के फैसले को परिवार से भी समर्थन प्राप्त है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन हसीनाओं पर-
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस पारुल चौहान भी बच्चे के नाम से पीछे भागती हैं। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा भी था कि उन्हें बच्चे दूसरे के ही अच्छे लगते हैं। उनके मां न बनने के फैसले को परिवार का भी समर्थन मिला हुआ है।
टीवी की एक्ट्रेस नुपुर अलंकार अब भले ही सन्यास ले चुकी हैं। लेकिन एक्ट्रेस ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह अपनी जिंदगी में बच्चा नहीं चाहतीं। वह अपने आप पर ध्यान देना चाहती हैं, अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहती हैं। बता दें कि एक्ट्रेस मिसकैरेज से गुजर चुकी हैं।
नारायणी शास्त्री ने भी मां न बनने का फैसला किया है। एक्ट्रेस का कहना है कि वह इस वक्त अपने काम, जिंदगी और पेट्स पर ध्यान देना चाहती हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक, पैरेंटिंग में वक्त और एनर्जी बहुत लगती है।
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने शादी के 9 साल बाद भी मां न बनने का फैसला किया है। उनका कहना है कि वह अपने काम पर ध्यान देना चाहती हैं और जिंदगी को एंजॉय करना चाहती हैं। जबकि दूसरी ओर उनके पति गौरव खन्ना ने पिता बनने की इच्छा जाहिर की थी। आकांक्षा चमोला के इस फैसले के लिए उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया था।
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस कविता कौशिक मां बनने से कतरा रही हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि वह इस भारी जनसंख्या वाले क्षेत्र में बच्चा नहीं लाना चाहतीं। साथ ही वह चाइल्ड फ्री जिंदगी जीना चाहती हैं। वह नहीं चाहतीं कि आगे चलकर 20's में उनके बच्चे को बूढ़े मां-बाप की जिम्मेदारी उठानी पड़े।
बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस विद्या बालन ने साल 2012 में शादी की थी। लेकिन शादी के इतने सालों बाद भी विद्या बालन ने मां बनने की कभी भी इच्छा जाहिर नहीं की। उनका कहना है कि शादी को पूरा करने के लिए उन्हें बच्चे की जरूरत बिल्कुल नहीं है। विद्या बालन ने ये तक कहा था कि उनकी फिल्में ही उनके बच्चे समान हैं।