Akshaye Khanna's Affairs: 90 के दशक से लेकर अक्षय खन्ना अभी भी फ़िल्मी दुनिया में एक्टिव हैं। इन दिनों अक्षय खन्ना के कई बड़े-बड़े हाथ में हैं। एक समय ऐसा था जब अक्षय खन्ना अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ के चलते छाए रहते थे। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके लिए अक्षय खन्ना का दिल धड़कता था। इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय से लेकर करिश्मा कपूर सहित कई एक्ट्रेसेस के नाम शामिल हैं।
अक्षय खन्ना और करिश्मा कपूर एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे। कहा जाता है कि दोनों शादी भी करने वाले थे। हालांकि करिश्मा की मां बबिता कपूर को यह रिश्ता पसंद नहीं था। इसके बाद अक्षय ने खुद करिश्मा से दूरी बना ली थी।
करिश्मा कपूर से अलग होने के बाद अक्षय खन्ना न नाम ऐश्वर्या संग जुड़ने लगा था। 'ताल' और 'आ अब लौट चलें' जैसी फिल्मों में साथ काम करते हुए दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। हैरानी की बात यह है कि ऐश्वर्या-अक्षय का रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया।
अक्षय खन्ना ने श्रिया सरन को भी डेट किया था। फिल्म 'गली-गली में चोर' मूवी करने के दौरान दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे। इस रिश्ते में बारे में श्रिया सरन और अक्षय खन्ना ने कभी खुलकर बात नहीं की।
अक्षय खन्ना और तारा शर्मा भी एक समय एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे। दोनों ने लगभग 2 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि इनके ब्रेकअप की वजह आज तक सामने नहीं आई है।
तारा शर्मा से अलग होने के बाद अक्षय खन्ना की लाइफ में उर्वशी शर्मा ने एंट्री मारी। 'नकाब' मूवी की शूटिंग करते हुए दोनों एक-दूसरे से प्यार कर बैठे थे। हालांकि कुछ महीनों तक साथ रहने के बाद अलग हो गए।
अक्षय खन्ना ने कई हसीनाओं को डेट करने के बाद भी आज तक शादी नहीं की है। वो इस समय अकेले ही अपनी लाइफ को एन्जॉय कर रहे हैं।