बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अपनी फिल्म बॉर्डर 2 के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। सनी देओल की इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही हैं। इस फिल्म के अलावा सनी देओल से जुड़ी कई पुरानी स्टोरी भी खूब वायरल हो रही हैं। आज इस खास रिपोर्ट में हम आपको उन एक्ट्रेसेस का नाम बताने वाले हैं, जो सनी देओल के साथ काम करने के लिए मना कर चुकी हैं। तो चलिए देखते हैं ये लिस्ट।
एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और सनी देओल ने फिल्म त्रिदेव में साथ काम किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मूवी के बाद माधुरी ने सनी देओल के साथ काम करने के लिए मना कर दिया था।
एक्ट्रेस काजोल (Kajol) को फिल्म गदर में कास्ट किया जा रहा था लेकिन उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। इसके बाद अमीषा पटेल को फिल्म में कास्ट किया गया।
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) सनी देओल की फिल्म अपने 2 के लिए पहली पसंद थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ने इस फिल्म के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था।
एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) भी सनी देओल की फिल्म के ऑफर को रिजेक्ट कर चुकी हैं। सनी देओल और ऐश्वर्या राय कभी फिल्मों में साथ नजर नहीं आए।
एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) को सनी देओल की फिल्म घायल ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने काम करने से मना कर दिया था। इसके बाद मीनाक्षी शेषाद्री को रोल ऑफर हुआ था।
एक्ट्रेस सोनी राजदान (Soni Razdan) को फिल्म 'गदर' में कास्ट किया जाना था लेकिन उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था।